दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा ये स्पाइडरमैन- देखें सीसीटीवी कैसे चढ़ता था दिवारों पर

दिल्ली पुलिस के हत्थे एक ऐसा स्पाइडरमैन चढा है जो चोरी के वारदातों की हाफ सेंचुरी ठोक चुका है। काले रंग के कपड़े पहनकर मकानों की दीवारों और पाइप लाइनों पर चढ़ने में माहिर स्पाइडर मैन के तीन साथी भी गिरफ्तार किए गए हैं।  स्पाइडर मैन के नाम से कुख्यात स्पाइडरमैन चंद सैकेंड में ही  तीन मंजिला ईमारत पर चढ जाता था।  इनके कब्जे से लाखों के गहने, ब्रांडेड घड़ियां, रिवॉल्वर, आई फोन जब्त किए गए हैं। यह शख्स सेंधमारी की ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था।
पुलिस ने स्पाइडरमैन जयप्रकाश के साथ उसके गुर्गों संजय गोयल,रवि कुमार और प्रमोद कुमार शाह को भी अरेस्ट किया है। पुलिस ने इस गैंग के पास से लाखों के गहने,लेपटॉप, महंगी घड़ियां, वारदात में इस्तेमाल स्कूटी भी जब्त की है। इसकी गिरफ़्तारी से अबतक 53 मामलों का खुलासा हो चुका है।
डीसीपी मिलिंद महादेव डुंबरे ने बताया कि पिछले काफी समय से नेताजी सुभाष प्लेस और उसके आसपास के इलाकों में रात के वक्त मकानों में चोरी होने की वारदातें सामने आ रही थी। ज्यादातर घटनाएं एक जैसे अंदाज में ही हो रही थी, जिसे देखते हुए एसीपी राजा बनथिया (आईपीएस) के नेतृत्व में इंस्पेक्टर बलिहार सिंह की टीम में एएसआई सपखविंदर सिंह, सुशील सुऱेश, बलबीर, राकेश आदि को आरोपियों को पकड़ने का जिम्मा सौंपा गया। वारदात की जगह पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जांच में पता चला कि आरोपी मैन गेट से नहीं बल्कि पाईप आदि के सहारे देर रात को घर में घुसते और लाखों को सामान चोरी कर फरार हो जाते थे। सीसीटीवी कैमरों में दो संदिग्ध भी नजर आए।
गहन जांच पड़ताल के बाद पुलिस टीम ने एक सटीक सूचना के बाद जहांगीरपुरी निवासी जय प्रकाश उर्फ़ स्पाइडरमैन को नेताजी सुभाष प्लेस इलाके से गिरफ्तार कर लिया, इसके पास से एक कीमती घड़ी मिली। इसकी निशानदेही पर अन्य आरोपी भी पकड़े गए। सभी आरोपियों का क्रिमनल रिकॉर्ड रहा है। आरोपी चोरी की महंगी घड़ियों को बैंक में गिरवी रखकर लोन भी ले लेते थे। दिन में पॉश कॉलोनियों की रेकी करने के बाद यह टारगेट मकान के आसपास किसी पार्क में इकट्ठा हो जाते थे। फिर पूरी प्लानिंग के साथ वरदात को अंजाम देकर रफूचक्कर हो जाते थे। आगे की लिक क्लिक कर देखें सीसीटीवी 
Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा |
02-10-2026