दिल्ली में कोरोना का कहर, गृहमंत्री अमित शाह ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक, केजरीवाल, एलजी भी होंगे शामिल

👁️ 607 Views

–दिल्ली में लगातार बढ़ रहे केस

— 32 हजार कोरोना मामले

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। हर रोज हजारों की संख्या में राजधानी में कोरोना मरीजों के आंकड़े में इजाफा देखने को मिल रहा है। इस बात को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ हाई लेबल की बैठक बुलाई है।

दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर गृहमंत्री अमित शाह ने कल सुबह 11 बजे उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया, दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल सहित गृह मंत्रालय के दूसरे अधिकारी शामिल रहेंगे।

इसके अलावा दिल्ली को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार की शाम पांच बजे एक और बैठक बुलाई है। कोरोना के वर्तमान हालात को लेकर गृहमंत्री अमित शाह की यह दूसरी बैठक होगी। इस बैठक में दिल्ली नगर निगम के सभी मेयर रहेंगे। इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री और दिल्ली के उप राज्यपाल इस बैठक में शामिल होंगे। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी होंगे।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Dwarka की रात और जाल में फंसा फरार आरोपी, पढ़ें पूरी क्राइम कहानी | सावधान! नकली SMS से गैस बुकिंग के नाम पर ठगी, ऐसे बचें | फेसबुक एड, AI वॉइस और 22 लाख की ठगी—दिल्ली में बड़ा साइबर रैकेट बेनकाब | प्रकृति 2026 आर्ट कैंपः 50 कलाकारों की कला और पर्यावरण संदेश | क्यों हो रही है महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराध में बढ़ोत्तरी-जानिए खतरनाक ट्रेंड और सरकार के कदम | पटना के बापू सभागार में 5000 लोगों का ऐतिहासिक जमावड़ा: ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ ने छेड़ा सांस्कृतिक पुनर्जागरण का बिगुल | देहरादून में बड़ी बैठकःदेश के चिड़ियाघरो में होने जा रहा बड़ा बदलाव, “मेरा चिड़ियाघर” योजना पर बड़ा फैसला | आपका अकाउंट भी बन सकता है म्यूल? कोर्ट की सख्त चेतावनी—जमानत मिली तो बढ़ेंगे साइबर फ्रॉड | जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा हुई और मजबूतः 5 नई पुलिस चौकियाँ और 7 PRV वाहन तैनात | sanchar sathi CEIR Update: अब IMEI से तुरंत ट्रेस होगा चोरी या खोया मोबाइल, जानिए पूरी प्रक्रिया |
24-03-2026