दिल्ली क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े स्कॉलर की रकम हड़पने वाले, ब्च्चों को मिलने वाली रकम खुद के खाते में डाल लेते थे

👁️ 636 Views
इंडिया विस्तार
नई दिल्ली
दिल्ली के द्वारका स्तिथ सेंट्रल गवर्नमेंट के अंदर आने वाले सेंटर फॉर कल्चरल रिसोर्सेज एंड ट्रेनिंग इंस्टीटूट में स्कालरशिप घोटाला सामने आया है। जिसमे इंस्टीटूट के ही 2 कर्मचारियों ने बच्चो की कला पर खर्च होने वाले स्कालरशिप के पैसो में से 50 लाख का घोटाला किया ।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस सिलसिले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।  आरोप है कि ये मासूम बच्चो की कला पर खर्च होने वाले पैसो पर अपना डाका डाल लेते थे गिरफ्तार लोगों में संदीप पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड है और करीब पिछले पौने दो सालों में सेकड़ो बच्चो की स्कालरशिप का 50 लाख के आसपास कैश पर ये हाथ साफ कर चुके है।
क्राइम ब्रांच के डीसीपी भिष्म सिंह के मुताबिक सेंटर फॉर कल्चरल रिसोर्सेज एंड ट्रेनिंग नाम का इंस्टीटूट  हर साल 5 करोड़ रुपये तक की स्कालरशिप 10 से 14 साल के बच्चो को देता है ताकि मासूम बच्चो में छुपी कला उभर कर सामने आ सके.. लेकिन मुख्य आरोपी संदीप कुमार और उसके बाकी साथियों ने मासूम बच्चो को दी जा रही रकम पर ही कब्जा कर लिया।
प्राेग्रामर से बना स्कैमर
दिल्ली क्राइम ब्रांच के मुताबिक मुख्य आरोपी संदीप कुमार सेंटर फॉर कल्चरल रिसोर्सेज इंस्टीटूट में कंप्यूटर प्रोग्रामर के तौर पर काम करता था।  कंप्यूटर में मास्टर्स होने के चलते कॉन्ट्रैक्ट बेस पर काम करने वाला संदीप ने स्कालरशिप लेने वाले बच्चो के एकाउंट्स डिटेल्स के बदले अपने ही रिश्तेदारों और दोस्तो की बैंक से जुड़ी जानकारी डाल देता था। ताकि बच्चो को मिलने वाली स्कालरशिप की रकम बच्चो के खाते में ना जा कर मुख्य आरोपी संदीप कुमार के खातों में चली जाए। इसके बदले संदीप अपने दोस्तों या रिश्तेदारों को 10% पैसा देता था बाकी खुद रख लेता था।
इसी साल फरवरी के महीने में सेंटर फॉर कल्चरल रिसोर्सेज इंस्टीटूट के डायरेक्टर की तरफ से  स्कालरशिप में होने वाली इस गड़बड़ी के बारे में दिल्ली पुलिस को एक शिकायत दी गयी थी जिसमे ये बताया गया था कि छात्रो के देने वाली स्कॉलरशिप में  घोटाला हुआ है। शिकायत में करीब 50 लाख रुपये की धोखाघड़ी की बात कही गई। इस मामले के जानकारी मिलने के बाद क्राइम ब्रांच को केस ट्रांसफर हुआ और पुलिस ने जांच करना शुरू किया।
एक-एक कर हत्थे चढ़े
दिल्ली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी संदीप कुमार और इंस्टीटूट में ही काम करने वाले कौशिक सिन्हा रॉय और 4 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।. दिल्ली पुलिस को आशंका है की सेंटर फॉर कल्चरल रिसोर्सेज इंस्टीटूट के कुछ और लोग भी इस गिरोह में शामिल हो सकते ह।.जिसकी जांच की जा रही है… आपको बता दे की सेंटर फॉर कल्चरल रिसोर्सेज इंस्टीटूट स्कालरशिप ले रहे हर बच्चे को करीब 12 हज़ार रुपये देता है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | बाबा ने कहा ‘धनवर्षा होगी’, लड्डू खिलाए और कार में छोड़ गया तीन लाशें | नींद में मिलेगा आपके मुश्किल सवाल का जवाब जानिए कैसे | सुप्रीम कोर्ट ने साइबर ठगी को ‘डकैती’ क्यों कहा? डिजिटल अरेस्ट स्कैम की पूरी कहानी | घूसखोर पंडित पर कोर्ट में Netflix ने क्या कहा | भारत में साइबर सुरक्षा क्यों चुनौती बनती जा रही है: डेटा संरक्षण कानून और DoT की भूमिका | हिंदू सम्मेलन में एकता का दिया गया खास संदेश | आरबीआई का मुआवजा ढांचाः क्या यह साइबर धोखाधड़ी से डर खत्म कर देगा ? | लेट्स इंस्पायर बिहार के बैनर तले पटना में यह खास आयोजन, साहित्य और विकास का तालमेल | दिल्ली नगर निगम को मिला नया अधिकार, ऐसे आएगी अब सारे कामों में तेजी | तीन शब्द, एक रणनीति: दिल्ली पुलिस साइबर अपराध को कैसे ‘पहले ही तोड़’ रही है? |
11-02-2026