टूथपेस्ट के टयूब में यूरोप भेजा जा रहा था नशीला केटामाइन-दिल्ली क्राइम ब्रांच का खुलासा

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नशीली दवाओं की अंतर्राष्ट्रीय तस्करों के एक ऐसे रैकेट का भंडाफोड़ किया है जिसके सदस्य एक नशीली दवा के पावडर को मशहूर टूथपेस्ट के टयूब में भर कर विदेशों में खासकर यूरोप भेज रहे थे। क्राइम ब्रांच के नारकोटिक्स इकाई ने इस रैकेट के सरगना को दिल्ली के पहाड़गंज से गिरफ्तार किया है।  उसके कब्जे से 25 लाख रूपये  मूल्य की  1 किलो केटामाइन ड्रगस् पकड़ी गई है। तस्करी का ये जाल दिल्ली और बिहार से लेकर यूरोपीय देशों तक फैला हुआ था।

क्राइम ब्रांच के डीसीपी भीष्म सिंह के मुताबिक इंटर बार्डर गैंग यूनिट में तैनात इंस्पेक्टर सुनील जैन को सूचना मिली थी कि इंटरनेशलन ड्रग रैक्ट के लोग पंचकुईंया रोड पर कुछ ड्र्ग्स सप्लाई करने आने वाले हैं। इस सूचना के आधार पर एसीपी जसबीर सिंह की देख रेख में इंस्पेक्टर सुनील जैन, एसआई अरविंद अहलावत, एएसआई संतराज सिंह, सुरेश कुमार आदि की टीम बनाई गई। मौके पर जाल बिछाकर इस टीम ने सत्येन्द्र कुमार यादव नाम के शख्स को दबोचा।

तलाशी में उसके पास से टूथपेस्ट के 200 ग्राम वाले 35 टयूब मिले 0जांच में उसके पास से 1 किलो केटामाइन पावडर बरामद हुआ। केटामाइन का इ्स्तेमाल सर्जरी के दौरान बेहोश करने के लिए किया जाता है। पूछताछ में पता चला कि सत्येन्द्र एक केमिस्ट के पास काम करता था जहां अक्सर विदेशी केटामाइन खरीदने के लिए आते थे। दुकानदार केटामाइन के इंजेक्शन से पावडर बनाया करता था। साल 2012 में सत्येन्द्र का मालिक केमिस्ट पकड़ा गया जिसके बाद उसने केटामाइन सप्लाई करना शुरू कर दिया। शुरूआत में उसने भी केमिस्ट से केटामाईन का इंजेक्शन लेकर उससे पावडर बनाई बाद में केटामाइन का पावडर वो पटना से लेने लगा।

पकड़ी गई खेप स्पेन भेजी जा रही थी। टूथपेस्ट के टूयूब में केटामाइन का पावडर भर कर उसे कोरियर किया जाना था।

 

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सात्विक भोजन क्या है, शरीर को स्वस्थ रखने में इसकी क्या भूमिका? डॉ. अरुण कुमार जायसवाल ने बताया सेहत का मंत्र | बॉटनेट क्या है? Sality Malware ने 23 साल तक कंप्यूटरों को कैसे बनाया साइबर हथियार | Digital Arrest Scam का पैसा कहां गया? CBI ने खोला APK और बैंक खातों का खेल | बिहार का विकास कैसे होगा? रोजगार, पलायन और सामाजिक बंटवारे पर उठे बड़े सवाल | Porn Video Scam: वीडियो के चक्कर में फोन हैक, बैंक खाता भी हो सकता है खाली | आंतरिक शांति कैसे पाएं? राजयोगी ब्रह्माकुमार निकुंज ने बताया मन को शक्तिशाली बनाने का रास्ता | सावधान! WhatsApp Chat Cloning से खाली हो सकता है बैंक खाता, ₹2 करोड़ की ठगी ने खोली आंखें | ऑनलाइन फ्रॉड: पहले दिखाया नकली मुनाफा, फिर 30 लाख फंसे, ऐसे पहचानें पूरा खेल | Drishti IAS Coaching Fees में छूट: CISF परिवारों को किन परीक्षाओं की तैयारी में मिलेगा लाभ | साइबर ठगी के इस नए तरीके ने पुलिस को भी डाल दिया सकते में, हो जाइए आप भी सावधान ! |
07-09-2026