जानिए संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त के बारे में ये खास बातें

संयज दत्त और मान्यता

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार डेस्क। संजय दत्त कैंसर से युद्ध लड़ रहे हैं और ऐसे संकट में उनकी पत्नी माऩ्यता उनके साथ हर समय खड़ी हैं। कहा जाता है कि मान्यता दत्त संजय दत्त के साथ हर समय परछाई की तरह रहती हैं। संजय दत्त से शादी के पहले और संजय दत्त से शादी के बाद माऩ्यता के जीवन से जुड़े कुछ तथ्य पेश है आपके लिए।

जानकारी के मुताबिक मान्यता का असली नाम दिलनाज़ शेख था। बॉलीवुड में उन्हें सारा खान के नाम से जाता था।  कहा ये भी जाता है कि उनको प्रकाश झा ने नाम बदलकर मान्यता रखने को कहा था। गौरतलब है कि प्रकाश झा ने मान्यता को गंगाजल में आइटम डांस करने का मौका दिया था। मान्यता और संजय दत्त के जुड़वां बच्चे हैं, जिनमें से बेटे का नाम शाहनाज, जबकि बेटी का नाम इकरा है।

माना जाता है कि संजय की बहने नम्रता और प्रिया दत्त ने मान्यता को अभी तक अपनाया नहीं है।  कहा जाता है कि इस सिलिसले में मान्यता ज्यादा बात नहीं करना चाहती और संजय भी उन पर फोर्स नहीं करते हैं। मान्यता इस समय संजय दत्त प्रोडक्शन की सीईओ भी हैं।

 मान्यता का कैरियर (Manyata’s Career)

संजय दत्त की पत्नी बनने से पहले माऩ्यता को ग्लैमर इंडस्ट्री में आने का शौक था। इसलिए अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद वो भारत में बॉलीवुड में अपना भाग्य अजमाने को आ गयी। मान्यता ने एक छोटे बजट की सी ग्रेड की  फिल्म “लवर्स लाइक अस” से शुरुआत की।  इसके बाद 2003 में उन्होंने गंगाजल में आइटम डांस भी किया।

अपने पिता के देहांत के बाद मान्यता पर परिवार की जिम्मेदारी आ गयी, इस कारण मान्यता का बॉलीवुड में करियर आगे नहीं बढ़ सका।

कहते हैं कि मान्यता अब भी फिल्मों में आने की कोशिश करती रहती हैं।

 मान्यता और संजय

मान्यता और संजय ने 7 फरवरी 2008 को गोवा में कोर्ट मेरिज की थी। मान्यता ने संजय से पहले भी एक शादी कर रखी है।  उनके पहले पति का नाम मेराज उल रहमान हैं, जिनका ये दावा था कि उन्होंने 2003 में मान्यता से शादी की थी और मान्यता की दूसरी शादी के समय तक उनका तलाक नहीं हुआ था। मुम्बई सेशन कोर्ट ने मेराज की अपील को खारिज कर दिया था।  बाद में सेशन कोर्ट ने माना कि मान्यता ने लीगली तलाक लिया है, इस कारण वो वापिस शादी करने को स्वतंत्र हैं।

वास्तव में मेराज एक स्ट्रगलिंग राइटर थे, जो कि 2008 में जेल में थे, उन पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों को वल्गर मेसेज भेजने का आरोप था।

मान्यता की बीमारी (Manyata Health) 

बताया जाता है कि मान्यता दत्त 2014 में काफी बीमार रही थी। उन्हें लिवर में ट्यूमर हुआ था और हार्ट सम्बन्धित भी कुछ समस्या सामने आई थी। उनका तब लंग इन्फेक्शन हो जाने के कारण आपरेशन भी हुआ था। उस समय संजय दत्त पेरोल पर जेल से बाहर थे,और वो अपनी पत्नी की ऐसी स्थिति नही देख सके, क्यूंकि इससे पहले भी उन्होंने अपनी माँ नर्गिस दत्त और पहली पत्नी ऋचा शर्मा को कैंसर के कारण ही खोया था,ऐसे में उन दिनों मान्यता को खोने का डर संजय के चेहरे पर साफ देखा जा सकता था।

संजय दत्त की पत्नी बनने के बाद मान्यता ने उनका पूरा साथ दिया। विवाद अफवाह चाहे जो रहे हों लेकिन माऩ्यता संजय के साथ हर समय खड़ी रहीं। संजय दत्त ने भी उनको अपने जीवन में एक खास स्थान दिया।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | वर्दी में चैंपियन: एशियाई खेलों से पुलिस मैदान तक सीआईएसएफ के खिलाड़ियों की पदक गाथा, मिला डीजी का सम्मान | पैरोल जंपर का खेल: 60 करोड़ की हेरोइन, लखनऊ में फैक्ट्री और नक्सली कनेक्शन, दिल्ली पुलिस के खुलासे ने उड़ाए होश | साइबर ठगी के बाद शिकायत करने में देरी क्यों पड़ सकती है भारी? भोपाल के आंकड़ों से समझिए पूरी प्रक्रिया। | क्या आप जानते हैं स्टेशन मास्टर का काम,उसकी सैलरी ? | कर्तव्य निभाते हुए बिछड़ गए तीन पुलिसकर्मी, दिल्ली में 154 शहीदों को नम आंखों से नमन | एसबीआई के नाम पर फोन आए तो सावधान! डेटा लीक का यह दावा आपके लिए भी बन सकता है खतरा | सनी लियोनी और MTV Webbed: कैसे साइबर जागरूकता को युवाओं के लिए बनाया दिलचस्प? | वर्दी वालों को हनी ट्रैप में फंसाकर कैसे होती है जासूसी? SSB ने साइबर खतरों से किया सतर्क | यूपी में बीसी सखी योजना से घर बैठे हो सकती है आपकी कमाई, जानें कैसे | कॉकरोच जनता पार्टी के इन नेताओं पर पुलिस कार्रवाई, ये है पूरी डिटेल्स |
23-10-2026