जानिए कैसा होगा एनआईए का नया हेडक्वार्टर-10 तारीख को राजनाथ करेंगे उद्घाटन

आलोक वर्मा

अपने गठन के नौ साल बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानि एनआईए को अपना हेडक्वार्टर मिलने वाला है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह 10 अक्टूबर को इसका उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हसंराज गंगाराम अहिर और किरण रिजिजू भी मौजूद रहेंगे। सीजीओ परिसर के सामने स्थित इस इमारत में पूछताछ के लिए एफबीआई की तर्ज पर ऐसा कमरा होगा जिसमें अंदर हो रही पूछताछ को बाहर से देखा जा सकेगा मगर अंदर बैठे शख्स को इसका पता नहीं लग सकेगा। एनआईए मुख्यालय की आधारशिला 10 सितंबर,2015 को श्री राजनाथ सिंह ने ही रखी थी और इसका कार्य निर्धारित 24 महीनो के भीतर पूरा हुआ है।

एनआईए मुख्यालय की नई इमारत में कई औऱ खासियतें भी हैं सेंट्रलाइज्ड आबजर्बेशन रूम के अलावा साउंड प्रूफ पूछताछ कक्ष 350 लोगों के काम करने की क्षमता है। इसके अलावा गेस्ट अफसरों के लिए भी कमरे हैं। जनवरी 2009 से काम शुरू करने वाली एनआईए में अब तक 166 मामले जांच के लिए गए हैं जिसमें इन मामलो में आंतकवाद संबधी सभी चुनौती सम्मिलित थी और इसमे 26 राज्यो और संघ शासित प्रदेशो में जांच शामिल थी। 166 मामलो में से 63 मामले जिहादी आतंकवाद,25 पूर्वोत्तर से जुडे उग्रवादी संगठनो, 41 मामले आतंकवादी मामलो में वित्तीय सहायता और नकली नोट,13 मामले वामपंथ उग्रवाद जबकि शेष 24 मामले अन्य आतंकवादी घटनाओ और गैंग से जुडे थे। एनआईए द्वारा की गई जांच से आंतकवादियो को वित्तीय सहायता सहित निर्दोष लोगो के मारे जाने से जुडे आतंकवाद संबंधी मामले के समाधान में सहायता मिली।

31 दिसंबर,2008 को अस्तित्व में आए एनआईए ने शुरूआत में नई दिल्ली स्थित होटल सेंटूर से कार्य प्रारंभ किया और इसके बाद नई दिल्ली में जय सिंह रोड़ स्थित एनडीसीसी-II भवन से कार्य किया। मुख्यालय के अतिरिक्त एजेंसी ने देश भर में लखनऊ, हैदराबाद, कोच्चि,गुवाहाटी,मुंबई,कोलकाता,रायपुर और जम्मू स्थित कार्यालयो से काम शुरू किया। इसके अतिरिक्त एनआईए ने चंडीगढ़, श्रीनगर, चेन्नई,बैंग्लौर,विशाखापट्टनम,अहमदाबाद,भरूच,जगदलपुर, पटना, सिलीगुड़ी,मालदा,रांची,विजयवाडा और इंफाल से कैंप आफिस की स्थापना की।

एनआईए मुख्यालय निर्माण के लिए शहरी विकास मंत्रालय ने लोदी रोड स्थित सीजीओ परिसर के सामने 23 दिसंबर,2013 को 22.78 लाख रूपए की लागत से 1.0356 एकड़ भूमि आंवटित की। इसके बाद 24 दिसंबर,2014 को गृहमंत्रालय से अनुमति के बाद 29 दिसंबर,2014 को एनबीसीसी के साथ कार्यालय निर्माण के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। मुख्यालय में 35.13 करोड़ रूपए की लागत से नौ तल और दो भूतल का निर्माण किया गया है। और इसका कुछ क्षेत्रफल 1,14,056 स्क्वायर फीट है।
मुख्यालय के बाद एनआईए के सभी क्षेत्रीय मुख्यालयों का निर्माण भी 2018 तक करने का लक्ष्य रखा गया है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | JEE main के लिए NTA का सिलेबस, ऐसे करें डाउनलोड | आपके नाम पर खुल सकता है म्यूल बैंक खाता, साइबर ठगी में फंसने से बचने के लिए जानें ये जरूरी बातें | WhatsApp चलाने का तरीका बदल सकता है! SIM Binding के नए नियम से किसे होगी परेशानी? | जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर भाग रहा था यात्री, CISF जवान अभिषेक वर्मा ने रोका, DG ने किया सम्मानित | सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक हो जाए तो क्या करें ? हाई कोर्ट के इस फैसले से समझिए अपने अधिकार | वर्दी में चैंपियन: एशियाई खेलों से पुलिस मैदान तक सीआईएसएफ के खिलाड़ियों की पदक गाथा, मिला डीजी का सम्मान | पैरोल जंपर का खेल: 60 करोड़ की हेरोइन, लखनऊ में फैक्ट्री और नक्सली कनेक्शन, दिल्ली पुलिस के खुलासे ने उड़ाए होश | साइबर ठगी के बाद शिकायत करने में देरी क्यों पड़ सकती है भारी? भोपाल के आंकड़ों से समझिए पूरी प्रक्रिया। | क्या आप जानते हैं स्टेशन मास्टर का काम,उसकी सैलरी ? | कर्तव्य निभाते हुए बिछड़ गए तीन पुलिसकर्मी, दिल्ली में 154 शहीदों को नम आंखों से नमन |
25-10-2026