खुल गया अलवर की सनसनी का राज !

वारदात का खुलासा करने मे हाल ही मे प्रमोशन की ट्रेनिंग कर रहे कानि. अमरसिंह गुर्जर को उच्चाधिकारीयो ने ट्रेनिंग सेन्टर से विशेष तौर पर बुलाया गया।

राजस्थान के अलवर में 3 अक्टूबर को 3 मासूम और 1 नाबालिग सहित पांच लोगों की हत्या कर सनसनी फैलाने वालों का राज खुल गया है। अलवर पुलिस पूरे मामले के पीछे वजह अवैध संबंध बताया है। मामले में मारे गए शख्स बनवारी लाल की पत्नी और उसके प्रेमी सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश के दिशा निर्देशन मे गठित पुलिस की विशेष टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू को ध्यान मे रखकर गहनता से जांच की तो सीसीटीवी केमरा व मोबाईल कॉल डिटेल,फिंगर प्रिन्ट, डांग स्कावायड के आधार पर पता चला कि पूरे मामले मे मृतक बनवारी की पत्नी संतोष उर्फ संध्या ने अपने पति व बच्चो को मारने की पूरी साजिश अपने प्रेमी हनुमान के साथ मिलकर रची थी।
पुलिस  बताया की हत्या करने से पहले पति को खाने मे नींद की गोलिया भी दी थीं, लेकिन वारदात के समय बच्चों की नींद खुल गई इसिलिए उनकी भी हत्या कर दी गई।
पुलिस का दावा है कि मामले मे मुख्य आरोपी मृतक की पत्नी,उसका प्रेमी सहित 2 भाड़े के हत्यारे  है इन्ही चारो ने मिलकर 5 हत्याओ की वारदात को अंजाम दिया था,पुलिस ने इन चारो को गिरफ्तार कर गहनता से पूछताछ की तो सभी ने 5 हत्याये करना कबूला है। हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने मे जिला पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश के नेतृत्व मे घटित टीम मे एएसपी पारस जैन, डीएसपी जयसिंह नाथावत,आईपीएस अधिकारी अनिल बेनीवाल,शिवाजी पार्क एसएचओ विनोद सामरिया, एनईबी एसएचओ देवेन्द्र प्रताप, मिया एसएचओ पवन चौबे, ततारपुर एसएचओ राजेश मीणा, खैरथल एसएचओ जितेन्द्र यादव, सदर एसएचओ अजय यादव व स्पेशल टीम के कानि. अमरसिंह, राजाराम गुर्जर, मुकेश गुर्जर, कासिम खान, ने खुलासा करने मे सराहनीय कार्य रहा

3 अक्दूबर को तीन मासूम औऱ एक नाबालिग सहित पांच लोगों की हत्या ने एक गांव में हीं नहीं राजस्थान के पूरे अलवर जिले में सनसनी फैला दी। मामला अलवर के शिवाजी पार्क का है। मारे जाने वाले लोग अलवर के कठूमर तहसील के गारू गांव के मूल निवासी थे।

 मारे जाने वालों में 50 साल के बनवारी लाल, इनके 17 साल के बेटे अमन, 10 साल के बेटे अज्जु, 12 साल के बेटे हैप्पी और बनवारी के भाई मुकेश का 9 साल का बेटा निक्की शामिल है। अलवर हत्याकांड के कई सारे वीडियो देखें indiavistar के youtube चैनल पर )
ये परिवार शिवाजी पार्क में किराए के मकान में रहता था। इस मकान के दो गेट है और बताया जा रहा है कि गैलरी वाला दरवाजा खुला हुआ था।  मारे गए पांचों लोग मकान के नीचले हिस्से में सो रहे थे जबकि परिवार के अन्य लोग उपरी हिस्से में।
पवन सिंह परमार की रिपोर्ट
Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | आपके नाम पर खुल सकता है म्यूल बैंक खाता, साइबर ठगी में फंसने से बचने के लिए जानें ये जरूरी बातें | WhatsApp चलाने का तरीका बदल सकता है! SIM Binding के नए नियम से किसे होगी परेशानी? | जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर भाग रहा था यात्री, CISF जवान अभिषेक वर्मा ने रोका, DG ने किया सम्मानित | सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक हो जाए तो क्या करें ? हाई कोर्ट के इस फैसले से समझिए अपने अधिकार | वर्दी में चैंपियन: एशियाई खेलों से पुलिस मैदान तक सीआईएसएफ के खिलाड़ियों की पदक गाथा, मिला डीजी का सम्मान | पैरोल जंपर का खेल: 60 करोड़ की हेरोइन, लखनऊ में फैक्ट्री और नक्सली कनेक्शन, दिल्ली पुलिस के खुलासे ने उड़ाए होश | साइबर ठगी के बाद शिकायत करने में देरी क्यों पड़ सकती है भारी? भोपाल के आंकड़ों से समझिए पूरी प्रक्रिया। | क्या आप जानते हैं स्टेशन मास्टर का काम,उसकी सैलरी ? | कर्तव्य निभाते हुए बिछड़ गए तीन पुलिसकर्मी, दिल्ली में 154 शहीदों को नम आंखों से नमन | एसबीआई के नाम पर फोन आए तो सावधान! डेटा लीक का यह दावा आपके लिए भी बन सकता है खतरा |
25-10-2026