चोरी के मोबाइल की व्हाट्सएप्प पर बोली

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। राजधानी की सड़कों से हर रोज दर्जनों चोरी या झपटमारी कर उड़ाए गए मोबाइल फोनों की बोली व्हाट्स एप्प पर लगती है। बोली लगाने वाला अपना आदमी चोरों के पास भेजता है औऱ यह मोबाइल देश के दूसरे कोने तक पहुंच जाता है। यह खुलासा साउथ दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए चोरी के मोबाइल खरीदने वाले दो रिसीवरों की पूछताछ में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक साउथ दिल्ली के एसीपी आपरेशन उदयवीर सिंह की देखरेख में नारकोटिक्स दस्ते के इंचार्ज इंस्पेक्टर गिरीश कुमार, एएसआई राजेन्द्र सिंह, राम प्रताप, हवलदार विनय कुमार, सिपाही संजय, सोनू और माला राम की टीम ने बत्रा सिनेमा के पास से मेवात निवासी फैजान और दीपू कुमार को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चोरी के 30 मोबाइल फोन बरामद हुए।

मोबाइल चोरी या झपटमारी का काला कारोबार कारपोरेट स्टाइल में चलता है। इसमेें किराए के कर्मचारियों की प्रमुख भूमिका होती है। उपरोक्त दोनों भी प्रमुख रिसीवर के कर्मचारी की तरह ही हैं। पूछताछ में पता चला है कि दिल्ली में मोबाइल के बड़े चोर देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले रिसीवरों को व्हाट्सएप्प से चोरी के मोबाइल फोन का विवरण भेजते हैं। जिस रिसीवर को जो फोन चाहिए होता है वह व्हाट्स एप्प पर ही बुकिंग कर लेता है। उसके बाद फैजान की तरह के कर्मचारी भेजे जाते हैं जो दिल्ली के ऐसे स्थानों पर फोन लेते औऱ पैसे देते हैं जहां पुलिस चाहकर भी आसानी से नहीं पहुंच सकती।

देखें गैंग का वीडियो—

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर | साइबर ठगी से बचना है तो इन लालच से दूर रहें, जानिए कैसे बनते हैं शिकार | साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि | Anthropic का मुफ्त OSS Scanner क्या है, आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं को कैसे होगा फायदा? | साइबर ठगी में समय पर शिकायत के बाद भी क्यों नहीं मिलता पैसा ? बैंको की जवाबदेही पर सवाल | सुबह का सपना और दिख जाएं ये पांच चीजें, तो क्या होता है मतलब समझ लीजिए | सीआईएसएफ साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण क्या है, जवानों को साइबर हमले से निपटने के लिए क्या सिखाया जाता है? | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच |
13-10-2026