गर्ल फ्रेंड ने क्यों किया नोएडा के बाक्सर का मर्डर

ग्रेटर नोएडा में बॉक्सर जितेंद्र मान के हत्या की गुत्थी पुलिस सुलझा ली है।इस मामले में पुलिस ने एक लडक़ी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार  किया है। आरोपी लड़की जितेंद्र की गर्ल फ्रेंड थी।

आरोप के मुताबिक जितेंद्र आरोपी लड़की की अश्लील वीडियो बना कर ब्लैक मेल कर रहा था ।इसलिए लड़की ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर जितेंद्र की हत्या की साज़िश रची।


दरअसल 10 जनवरी को ग्रेटर नोएडा के एवीजे हाइट्स सोसाइटी में बॉक्सर जितेंद्र मान की लाश  मिली थी जितेंद्र को गोली लगी थी। मौके पर पहुची पुलिस को सुराग में नाम पर कुछ भी नही मिला। उसके बाद पुलिस ने जितेंद्र मान के कॉल डिटेल्स ओर सोसाइटी के सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो कुछ सुराग हाथ लगे। जिसके जरिये पुलिस ने इस केस में सृस्टि गुप्ता, इमरान, ओर नफीस को ग्रिफ्तार किया।

क्लिक कर सुनें नोएडा रूरल एसपी सुनिति क्या कहती हैं हत्या के बारे में

सृस्टि की ग्रिफ्तारी के बाद पूछताछ में पता चला कि वो और जितेंद्र एक दूसरे की जानते थे। जितेंद्र ने सृस्टि का एक अश्लील वीडियो बना कर सृस्टि को ब्लैक मेल कर पैसे मांग रहा था इसलिए सृस्टि ने अपने करीबी साथी इमरान जो कि एक मीट कारोबारी है उसके साथ मिलकर जितेंद्र को मारने की साज़िश रची इस हत्या को अंजाम देने में इमरान का उसका स्टाफ नफीस ने भी साथ दिया
पुलिस के मुताबिक इमरान ने ही सृष्टि को पिस्टल दिया था। और सृस्टि को कहा कि हत्या करने के बाद ग्रेटर नोएडा से दूर निकल जाओ। इसलिए वो नोएडा चली गई। और इस बात का ख्याल रखा गया कि सृष्टि अपना मोबाइल फ़ोन अपने पास नही रखे। इसलिए सृस्टि का फ़ोन नफीस अपने पास रखा वो अपना लोकेशन भी बदलता राह ताकि पुलिस को सृस्टि पर शक ना हो।
वही सृस्टि का कहना है कि इमरान से उसने निकाह कर रखा है और जितेंद्र के ब्लैक मेल से परेशान हो कर उसकी हत्या कर दी

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CISF का खस रोपण अभियान: यमुना किनारे मिट्टी के कटाव से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक | Meta पर मुकदमा क्यों हुआ? Facebook और Instagram पर बच्चों को लेकर क्या आरोप हैं | डिजिटल अरेस्ट स्कैम में कैसे फंसे रिटायर्ड कर्नल, दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा | WhatsApp scam से ऐसे बचाएगा मेटा का नया AI | Microsoft Passkey क्या है? SMS MFA से ज्यादा सुरक्षित Passkey ऐसे करें Enable | डेटिंग ऐप्प फ्रॉडः बुजुर्ग को ऐसे जाल में फंसाया और ठग लिया | सावधान! साइबर ठग बदल रहे हैं ठिकाना, बचना है तो जानिए ये उपाय | भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में रिकॉर्ड कारोबार, 1.8 लाख लोग पहुंचे, ₹5,000 करोड़ के अवसर | सावन महोत्सव में दिखी बिहार की महिलाओं की नई तस्वीर, स्टॉल से सम्मान तक छाया उद्यमिता का रंग | ऑनलाइन प्रिडेटर से कैसे बचें ? साइबर स्टॉकिंग, फेक प्रोफाइल और ऑनलाइन उत्पीड़न से सुरक्षा के तरीके |
22-08-2026