क्राइम कंट्रोल के लिए सीपी दिल्ली का नया फार्मूला

दिल्ली के सीपी अमूल्य पटनायक ने अपराध पर काबू पाने के लिए अपने मातहतों को नए फार्मूले से अवगत कराया है। उन्होंने पहली बार क्राइम कंट्रोंल स्ट्रैटजी कांफ्रेंस की परिकल्पना के बारे में पुलिस बल को बताया। इसके तहत थानों में हरेक स्तर के अधिकारी मीटिंग कर चल रहे अपराध पर काबू पाने के लिए रणनीति बनाकर काम करेंगे। इसके लिए थानों की नई इमारत में बने कांफ्रेंस हॉल का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है। उन्होंने अपराध पर काबू पाने के लिए आम जनता को सहभागी बनाने पर भी खूब जोर दिया।

श्री पटनायक ने अपराध पर काबू पाने के इस नए फार्मूले का जिक्र मंगलवार को पश्चिमी दिल्ली के ख्याला थाने की नई बनी इमारत के उद्घाटन के मौके पर किया। इस इमारत में सारी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। कॉंफ्रेंस हॉल के अलावा रिक्रिएशन सेंटर और बैरक भी बनाए गए हैं। सीपी ने कहा कि कांफ्रेंस हॉल का इ्स्तेमाल अपराध पर काबू पाने के लिए होने वाली मीटिंग में होनी चाहिए जिसमें बीट स्तर के भी पुलिसकर्मी उपस्थित हों।

इस मौके पर नार्थ दिल्ली के स्पेशल सीपी संदीप गोयल, वीजिलेंस के स्पेशल सीपी आर एस कृष्णैया, साउथ दिल्ली के स्पेशल सीपी आर पी उपाध्याय, वेसटर्न रेंज के ज्वायंट सीपी मधु तिवारी, साउथ के ज्वाइंट सीपी देवेश श्रीवास्तव औऱ पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी बिजय कुमार मौजूद थे।

 

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच |
05-10-2026