केन्द्रीय विद्यालय संगठन के 8वें उपायुक्त सम्मेलन का उद्घाटन

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय विद्यालय संगठन के 8वें उपायुक्त सम्मेलन का उद्घाटन किया। तीन दिन तक चलने वाले इस सम्मेलन में केन्द्रीय विद्यालय संगठन के 25 संभागों के उपायुक्त और 05 आंचलिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों के निदेशक भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव रामचंद्र मीणा विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।


सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए डॉ.निशंक ने कहा कि किसी भी संस्थान में सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने के लिए उसके शीर्ष नेतृत्व में सकारात्मक दृष्टिकोण आवश्यक होता है। उन्होंने कहा कि कई बार छोटे-छोटे प्रयास समाज में बड़े परिवर्तन का कारण बनते हैं, इसलिए हम अपने विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों में ऐसी आदतें विकसित करें जो आगे चलकर बड़े बदलाव लाएं। उन्होंने बच्चों में जल संरक्षण और स्वच्छता की आदत विकसित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि सक्षम, समृद्ध भारत के लिए हमें समर्पित प्रखर, उद्यमशील पीढ़ी को तैयार करना है। देश का भावी नेतृत्व तैयार करने की जिम्मेदारी हमारे विद्यालयों की है।

केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री, जो केन्द्रीय विद्यालय संगठन के पदेन अध्यक्ष भी होते हैं, ने इस अवसर पर घोषणा की कि केन्द्रीय विद्यालय संगठन के विभिन्न पदों के लिए हाल ही में संपन्न हुई परीक्षाओं के परिणाम एक सप्ताह के अंदर घोषित कर दिये जाएंगे। केन्द्रीय विद्यालय संगठन ये परिणाम 8 जुलाई 2019 को घोषित करेगा।


मानव संसाधन विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव रामचंद्र मीणा ने केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा शैक्षिक, खेल और कला व संस्कृति के विभिन्न मंचों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए संगठन के समस्त वरिष्ठ नेतृत्व को बधाई दी।


के.वि.सं. आयुक्त संतोष कुमार मल्ल ने मुख्य अतिथि एवं अन्य समस्त अतिथियों का स्वागत करते हुए इस तीन दिवसीय सम्मेलन की रूपरेखा रखी। अपर आयुक्त (प्रशा.) श्री सौरभ जैन ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | WhatsApp Username Feature: क्या बढ़ जाएगा डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्रॉड का खतरा? जानिए पूरी तस्वीर | दिल्ली में आतंक फैलाने की थी तैयारी? पाकिस्तान से WhatsApp पर मिल रहे थे निर्देश, Special Cell ने ऐसे खोली पूरी साजिश | दिल्ली पुलिस कमिश्नरेट डे 2026: अपराध में आई कमी, महिला सुरक्षा और टेक्नोलॉजी आधारित पुलिसिंग पर रहा जोर | Aadhaar Email Update: आधार में ईमेल जोड़ना क्यों है जरूरी, 31 दिसंबर तक मुफ्त में मिलेगा यह फायदा | Signal Backup Key Scam: क्या Signal भी अब सुरक्षित नहीं? इस एक गलती से हैकर्स पढ़ सकते हैं आपकी निजी चैट | अहंकार आपकी जिंदगी से क्या-क्या छीन सकता है? शास्त्र बताते हैं भगवान की कृपा पाने का सबसे सरल मार्ग | जॉर्जिया मेलोनी की नेट वर्थ कितनी है? जानिए इटली की प्रधानमंत्री की सैलरी, परिवार, उम्र और लाइफस्टाइल | सपने में खून देखना शुभ है या अशुभ? जानें स्वप्न शास्त्र में इसके अलग-अलग संकेत | सपने में गोबर के उपले देखना शुभ है या अशुभ? स्वप्न शास्त्र में जानें धन, तरक्की और भाग्य का संकेत | साइबर ठगी में बैंक अकाउंट फ्रीज कैसे होता है? पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई से समझिए पूरी प्रक्रिया |
02-07-2026