कत्ल और लूटपाट में दिहाड़ी मजदूर गिरफ्तार, दो नाबालिग साथी भी पकड़े गए, देखें वीडियो

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच साइबर सेल ने 31 जनवरी को दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में हुई हत्या और लूटपाट का मामला सुलझा लिया है। इस मामले में एक दिहाड़ी मजदूर और उसे नाबालिग साथी को पकड़ा गया है। आरोपी की पहचान मदनपुर खादर निवासी रोहित के रूप में हुई है।

साइबर सेल के डीसीपी भीष्म सिंह के मुताबिक साकेत के एसडीएम आफिस में कार्यरत अमरदीप कुमार ने शिकायत की थी कि उन पर तीन युवकों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया और उनका मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। घायल अमरदीप कुमार ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया था। मालवीय नगर पुलिस ने इस सिलसिले में कत्ल और लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया था। इस मामले में साइबर सेल में तैनात एसआई प्रमोद कुमार को गुप्त सूचना मिली। इस सूचना के आधार पर एसीपी जसबीर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर राजीव कुमार के नेतृत्व में एसआई प्रमोद कुमार, हवलदार सुनील कुमार, लोकेन्द्र, सिपाही गिरीराज, शैलेन्द्र, सुरेन्द्र की विशेष टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने मदनपुर खादर में छापा मारकर रोहित को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में उसके दो नाबालिग साथियों को भी पकड़ा गया। इनके पास से लूटा गया फोन बरामद हो गया। पुलिस के मुताबिक रोहित दिहाड़ी पर मजदूर का काम करता है।

वह पहले भी आपराधिक वारदातो में लिप्त रहा है।

Support India Vistar

Latest Posts

यह भी पढ़ें

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा | दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार? | पेन ड्राइव के साथ साथ ये चीजें भी आपको बना सकती हैं साइबर क्राइम का शिकार | फर्जी लोन और स्कॉलरशिप के नाम पर कैसे होती है ऑनलाइन ठगी? बैंक अकाउंट और फर्जी कॉल के इस खेल को समझें | कार हैकिंग क्या है? Tesla FSD मामला बताता है कि सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ कैसे बन सकती है जानलेवा खतरा | CISF में खेल सुविधाएं: जवानों की फिटनेस के लिए नोएडा में नया मल्टी-स्पोर्ट एरिना | साइबर सुरक्षा के 10 जरूरी नियम: पासवर्ड, डेटा बैकअप और ऑनलाइन ठगी से ऐसे बचें | सीआईएसएफ महिला तीरंदाजी टीम बनी चैंपियन, बल ने 16 पदक जीते | मोबाइल पर बिना लॉगिन किए ही आ रहा है OTP या Approval request ? अकाउंट हैक होने से पहले कर लें यह काम |
03-11-2026