और ऐसे लिया सुरक्षा बलों ने आतंकियों से एक बार फिर बदला

शनिवार सुबह का वक्त सीआरपीएफ, जम्मू कश्मीर पुलिस  और सेना की संयुक्त फोर्स दक्षिणी कश्मीर के त्राल इलाके में जैश ए मोहम्मद के 5 आतंकवादियों को घेर लेती है और करीब 2 घंटे की मुठभेड़ के बाद जैश ए मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को मार गिराया जाता है.. वैसे तो सुरक्षाबलों के आपरेशन की फेहरिस्त में एक और एनकाउंटर था और इन तीनों के मारे जाने के बाद घाटी में मारे गए आतंकवादियों की तादात 107 पहुंच गई है.. लेकिन सीआरपीएफ यानि सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स के लिए इस आपरेशन के खास मायने हैं.. क्योंकि सीआरपीएफ ने लिया है जैश ए मोहम्मद से बदला,आतंकवादियों को जवाब दिया है उन्ही के अंदाज में।
त्राल एनताउटर की तस्वीर
क्यों ये एनकाउंटर सीआरपीएफ के लिए है बदला 
दरसल पिछले दो महीनों में जितने एनकाउंटर हो रहे हैं उतने ही हमले सुरक्षाबलों पर हो रहे हैं..इन हमलों में एसएचओ समेत पांच पुलिसवालों की हत्या, डीएसपी की हत्या, सीआरपीएफ के आठ जवानों को घायल करने की घटना प्रमुख हैं.. इन तीनों में से दो घटना डीएसपी की हत्या और एसएचओ की हत्या को अंजाम देनेवाले आतंकवादियों को मार गिराया गया थे, तीसरी घटना के गुनाहगार बचे थे.. सुरक्षाबलों को अच्छी तरीके से पता था कि त्राल इलाके में ही इन हमलावरों का मूवमैंट है.. लिहाजा इसी इलाके की सीआरपीएफ यूनिट इनके पीछे लग गई, शनिवार को इस इलाके में आतंकवादियों के होने की सूचना मिली
कौन लोग शामिल थे फोर्स पर हमले में 
जिन आतंकवादियों को घेरा गया था उसमें त्राल का ही रहनेवाला मुख्तियार अहमद शामिल था, इसी ने 13 जून को सीआरपीएफ फोर्स पर हमला किया था जिसमें 8 जवान घायल हो गए थे, इसके अलावा कुछ दिन पहले पाकिस्तानी मूल के शख्स हसन भाई का नाम फोर्स पर हुए एक और हमले की वारदात में सामने आया था, वो भी मुख्तार के साथ घिर गया था..करीब दो घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद इन दोनों के साथ एक और आतंकवादी मारा गया.. और इस तरह फोर्स का बदला हुआ पूरा
क्या असर होगा इन आतंकवादियों के मारे जाने से..
दरसल त्राल हिजबुल का गढ़ है और लश्कर की गतिविधियां इस इलाके में दूसरे पायदान पर है..जहां तक जैश का सवाल है तो बहुत कम उसके संगठन के आतंकवादी इस इलाके में सक्रिय हैं और उनके मारे जाने से सुरक्षा बलों की पकड़ इस इलाके में और मजबूत होगी.. लेकिन इन आतंकवादियों के मारे जाने के बाद जैश ने खुले तौर पर धमकी दी है.. यानि आनेवाले दिनों में सुरक्षाबलों को इस संगठन से और सतर्क रहने की जरूरत है..
Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सीआईएसएफ महिला तीरंदाजी टीम बनी चैंपियन, बल ने 16 पदक जीते | मोबाइल पर बिना लॉगिन किए ही आ रहा है OTP या Approval request ? अकाउंट हैक होने से पहले कर लें यह काम | CISF जवान की मौत पर परिवार को कितना पैसा मिलता है? बीमा, पेंशन और सरकारी सहायता की पूरी जानकारी | AI से कैसे होती है साइबर ठगी? आपकी आवाज, बैंक खाते और शेयर निवेश पर मंडरा रहा खतरा | JEE main के लिए NTA का सिलेबस, ऐसे करें डाउनलोड | आपके नाम पर खुल सकता है म्यूल बैंक खाता, साइबर ठगी में फंसने से बचने के लिए जानें ये जरूरी बातें | WhatsApp चलाने का तरीका बदल सकता है! SIM Binding के नए नियम से किसे होगी परेशानी? | जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर भाग रहा था यात्री, CISF जवान अभिषेक वर्मा ने रोका, DG ने किया सम्मानित | सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक हो जाए तो क्या करें ? हाई कोर्ट के इस फैसले से समझिए अपने अधिकार | वर्दी में चैंपियन: एशियाई खेलों से पुलिस मैदान तक सीआईएसएफ के खिलाड़ियों की पदक गाथा, मिला डीजी का सम्मान |
29-10-2026