ऐसे सुलझी रेयान इंटरनेशनल में हुई मासूम प्रद्दुमन ह्त्याकांड की पहेली

आलोक वर्मा

गुंड़गांव के रेयान इंटरनेशनल में हुए मासूम प्रद्मुमन की कत्ल का असली राज केवल सीसीटीवी फुटेज या यही नहीं था कि आरोपी छात्र ने ही मासूम प्रद्दुमन को जख्मी हालत में आखिरी बार देखा था। बल्कि 1 और अहम बात थी जो सीबीआई की जांच में सामने आई और इस अहम हत्याकांड का हर राज खुल गया।

हत्याकांड के जिस पहलू की तरफ गुड़गांव पुलिस ने देखने की जरूरत भी नहीं समझी थी सीबीआई ने उन्हीं पहलूओं की तरफ विशेष गौर किया। इस जांच में सबसे पहले आरोपी छात्र को सीसीटीवी में देखा गया पता लगा कि इसी छात्र ने बाहर आकर माली को ये बताया था कि प्रद्दुमन जख्मी हालत में पड़ा हुआ है। यही वो जानकारी थी जिसे सीबीआई ने विस्तृत तरीके से जांच का आधार बनाया।

सीबीआई के सामने सवाल था कि जिस छात्र ने आखिरी बार जख्मी हालत में देखा दरअसल उसी ने हत्या की या सिर्फ गवाह भर है। इस सवाल का जवाब तलाशने के लिए सीबीआई ने इस आरोपी छात्र की जीवनी खंगालनी शुरू की।सीबीआई टीम ने स्थानीय पुलिस की तरह आसान की बजाय मुश्किल वाले पहलू खंगालने शुरू किए तो पता लगा कि आरोपी छात्र को कुछ दिन पहले स्कूल में बताया गया था कि इस बार अभिभावक यानि पीटीएम में उसकी कमजोरी बताई जाएगी। अब सवाल था कि गुड़गांव से सिविल कोर्ट के वकील के बेटे का अतीत क्या है। कई टीचरों और छात्रों से पूछताछ की गई और पता लगा कि आरोपी छात्र का चाल चलन ठीक नहीं है। पहले भी वो छोटी मोटी हरकत करता रहा है। लेकिन सवाल था कि छोटी मोटी हरकत करने वाला नाबालिग छात्र हत्या जैसी बड़ी वारदात को अंजाम कैसे दे सकता है। तभी सीबीईआई को एक ऐसा छात्र मिला जिसने एक ऐसी बात बताई कि सीबीआई के शक को ठोस आधार मिल गया।

एक छात्र से पूछताछ में सीबीआई को पता लगा कि आरोपी छात्र पीटीएम और परीक्षा रद्द कराने के लिए बेताब था वो इसके लिए किसी भी हद से गुजरने के लिए तैयार था। यही नहीं सीबीआई को इस छात्र ने ये भी बताया कि आरोपी छात्र ने यहां तक कहा था कि जरूरत पड़ी तो वो किसी छात्र का कत्ल कर देगा ताकि परीक्षा रोकी जा सके।

सीबीआई को मिली उपरोक्त जानकारी ही वो जानकारी थी जिसने कड़ी दर कड़ी को जोड़ने का काम किया। सारी कड़ियों को जोड़ने के बाद जब सीबीआई ने आरोपी छात्र से पूछताछ शुरू की तो सारी कहानी सामने आ गई। सीसीटीवी औऱ फारोंसिक सबूतों ने सीबीईआई के सामने आई हर कड़ी को पुख्ता सबूत दे दिए।  इसके बाद आरोपी छात्र ने हत्याकांड की बात कबूल करते हुए कत्ल मे इस्तेमाल चाकू भी बरामद करवा दी।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका | PM Kisan 24th Installment: अगली ₹2000 की किस्त कब आएगी? किस्त रुकी है तो ऐसे करें जांच | Cyber Fraud: पैसा ट्रांसफर होने से पहले कैसे रुक सकती है साइबर ठगी, ₹5,043 करोड़ बचाने वाले सिस्टम को समझिए | बाबलू डेयरी में किसने चलवाई गोलियां? डिजिटल निगरानी से खुली गांजा, वसूली और बदले की कहानी | Online Fraud: नौकरी और निवेश के नाम पर ₹641 करोड़ की ठगी, आखिर कहां गया पैसा? | सात्विक भोजन क्या है, शरीर को स्वस्थ रखने में इसकी क्या भूमिका? डॉ. अरुण कुमार जायसवाल ने बताया सेहत का मंत्र | बॉटनेट क्या है? Sality Malware ने 23 साल तक कंप्यूटरों को कैसे बनाया साइबर हथियार | Digital Arrest Scam का पैसा कहां गया? CBI ने खोला APK और बैंक खातों का खेल |
11-09-2026