इस तरह फिर से शुरू हुई दानापुर रेलवे स्टेशन पर कुली का सिस्टम

पटना, इंडिया विस्तार। पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री राम कृपाल यादव के पटना स्थित आवास पर पटना जंक्शन पर काम करने वाले मुंशी यादव और मुन्ना पासवान के नेतृत्व दर्जनों कुलियों के दल ने मुलाकात कर कुली सेवा चालू करवाने की गुहार लगाई। कल भी कुछ कुली मिले थे। सांसद ने कल डीआरएम दानापुर से इस संबंध में बात भी की थी। उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर रेल मंत्री से मांग भी की थी कि जब अनलॉक -1 में देश के व्यापार, उद्योग, किसान, बस सेवा, टेम्पू-ठेला सबको राहत दी गयी और सबको अपना अपना जीविकोपार्जन करने की छूट दी गयी है तो गरीब कुलियों को भी स्टेशनों पर कुली सेवा चालू करने की अनुमति प्रदान की जाय।
कुलियों के दल के सामने पुनः डीआरएम दानापुर को स्टेशनों पर कुली सेवा चालू करने को कहा। क्योकि इन कुली भाइयों के समक्ष भुखमरी की समस्या हो गयी है। इन लोगों के तरफ से रेलवे को आश्वस्त किया कि ये लोग मास्क और सेनेटाइजर का उपयोग करते हुए सोशल दूरी बनाकर काम करेंगे।
उसके कुछ देर बाद डीआरएम ने दूरभाष से सूचित किया कि स्टेशनों पर कुली सेवा की बहाली का आदेश निर्गत कर दिया गया है।
उसके बाद कुलियों में खुशी की लहर दौड़ गई। उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा लगाते हुए वापस लौट गए।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक हो जाए तो क्या करें ? हाई कोर्ट के इस फैसले से समझिए अपने अधिकार | वर्दी में चैंपियन: एशियाई खेलों से पुलिस मैदान तक सीआईएसएफ के खिलाड़ियों की पदक गाथा, मिला डीजी का सम्मान | पैरोल जंपर का खेल: 60 करोड़ की हेरोइन, लखनऊ में फैक्ट्री और नक्सली कनेक्शन, दिल्ली पुलिस के खुलासे ने उड़ाए होश | साइबर ठगी के बाद शिकायत करने में देरी क्यों पड़ सकती है भारी? भोपाल के आंकड़ों से समझिए पूरी प्रक्रिया। | क्या आप जानते हैं स्टेशन मास्टर का काम,उसकी सैलरी ? | कर्तव्य निभाते हुए बिछड़ गए तीन पुलिसकर्मी, दिल्ली में 154 शहीदों को नम आंखों से नमन | एसबीआई के नाम पर फोन आए तो सावधान! डेटा लीक का यह दावा आपके लिए भी बन सकता है खतरा | सनी लियोनी और MTV Webbed: कैसे साइबर जागरूकता को युवाओं के लिए बनाया दिलचस्प? | वर्दी वालों को हनी ट्रैप में फंसाकर कैसे होती है जासूसी? SSB ने साइबर खतरों से किया सतर्क | यूपी में बीसी सखी योजना से घर बैठे हो सकती है आपकी कमाई, जानें कैसे |
23-10-2026