मिस यूनिवर्स के ताज और प्राइज मनी की कीमत जानकर आप हो जाओगे हैरान

मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम करने के लिए हर साल दुनिया की कई लड़कियां किस्मत आजमाती हैं। ये ताज जिसे भी मिलता है, उसे दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला मान लिया जाता है। लेकिन इसके साथ ही उस पर दौलत की बारिश भी होने लगती है। आज हम आपको बताते हैं कि इस क्राउन को जीतने के बाद विश्व सुंदरी को इनाम में क्या-क्या मिलता है?

इस प्रतियोगिता को जीतने के बाद सबसे खास चीज जो होती है, वो है उसका ताज। जी हां, यह ताज काफी कीमती होता है। इसमें हीरे और कई कीमती पत्थर जड़े होते हैं।
मिस यूनिवर्स को इस हीरों के बेशकीमती ताज के साथ साथ और भी तमाम तरह की इनामी राशि (Miss Universe Prize Money) और सुख सुविधाएं दी जाती हैं।

क्राउन का डिजाइनर
क्राउन को समय-समय पर बदला जाता है और पहले से भी ज्यादा स्पेशल बनाया जाता है। लेटेस्ट क्राउन की बात करें तो साल 2019 में मिस यून‍िवर्स ऑर्गेनाइजेशन के नए जूलर  Mouawad Jewelry ने Mouawad Power of Unity Crown तैयार किया था।

क्राउन की कीमत
इस बेशकीमती क्राउन की कीमत की बात करें तो इस ताज की कीमत 5 मिल‍ियन यूएस डॉलर्स है जो कि भारतीय करेंसी के अनुसार 37,8790,000 रुपये होगी यानी 37 करोड़ रुपये से अध‍िक इस ताज की कीमत है।

क्राउन की खासियतें
मिस यूनिवर्स के सिर पर सजने वाले इस ताज को 18 कैरेट गोल्ड, 1770 डायमंड्स, सेंटरपीस में शील्ड-कट गोल्डन कैनरी डायमंड  जिसका वजन 62.83 कैरट है से तैयार किया गया है। ताज में पत्त‍ियों, पंखुड़‍ियां और लताओं के डिजाइंस, सात महाद्वीपों के सुमदायों को र‍िप्रेजेंट करती है। ये ताज प्रकृति, ताकत, खूबसूरती, नारीत्व और एकता से प्रेर‍ित है।

मिस यूनिवर्स विनर की प्राइज मनी
मिस यून‍िवर्स ऑर्गेनाइजेशन कभी मिस यून‍िवर्स की प्राइज मनी का खुलासा नहीं करता है। हालांकि बताया जाता है कि ये लाखों रुपये का इनाम होता है। मिस यून‍िवर्स को न्यूयॉर्क स्थ‍ित मिस यून‍िवर्स अपार्टमेंट में एक साल रहने की खुली इजाजत होती है। यह अपार्टमेंट उन्हें मिस यूएसए के साथ शेयर करना होता है. इस एक साल के दौरान मिस यून‍िवर्स के लिए यहां सभी चीजों की सुव‍िधा दी जाती है। ग्रॉसरी, ट्रांसपोर्ट सब कुछ।

मिस यूनिवर्स को मिलने वाली Facilities
मिस यून‍िवर्स को अस‍िस्टेंट्स और मेकअप आर्ट‍िस्ट्स की एक टीम दी जाती है। एक साल तक मेकअप, हेयर प्रोडक्ट्स, शूज, कपड़े, जूलरी, स्क‍िनकेयर आद‍ि की सुविधा दी जाती है। उन्हें मॉडल‍िंग में मौका देने के उद्देश्य से पोर्टफोल‍ियों बनाने के लिए बेस्ट फोटोग्राफर्स दिए जाते हैं। उन्हें प्रोफेशनल स्टाइल‍िस्ट, न्यूट्र‍िशन, डर्मटोलॉजी और डेंटल सर्व‍िस दी जाती है। एक्सक्लुस‍िव इवेंट्स, पार्टीज, प्रीमियर, स्क्रन‍िंग्स, कास्ट‍िंग्स में एंट्री, ट्रैवल‍िंग प्रीव‍िलेज, होटल में रहने-खाने का पूरा खर्च दिया जाता है। साथ ही पूरी दुन‍िया दोबारा घूमने का मौका मिलता है।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | रांची में पृथ्वी दिवस 2026: इस थीम पर पर्यावरण संरक्षण | अटल पेंशन योजना: 9 करोड़ नामांकन पार, एपीवाई ने रचा नया रिकॉर्ड | APY Latest Update 2026 | Crpf passing out parade 2026-जानिए सीआरपीएफ के सीधे भर्ती हुए इन अफसरों को | सनातन धर्म का संदेश: प्रेम, सहिष्णुता और वसुधैव कुटुंबकम् की भावना | इस जज ने केजरीवाल मामले से खुद को अलग किया | क्या आप जानते हैं माइक्रोग्रीन्स क्या है ? जान लें माइक्रोग्रीन्स के फायदे | अभय चैटबॉटः डिजिटल अरेस्ट से बचा सकता है सीबीआई का यह AI टूल | Up transfer: यूपी में अब दो दर्जन और आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया | UP IAS Transfer: यूपी में 40 आईएएस अफसरों के तबादले, 15 जिलों के डीएम भी बदले | पश्चिम बंगाल चुनाव 2026ः ‘CAPF’ का ‘वन इलेक्शन फोर्स’ मॉडल, डीजी स्तर पर सुरक्षा ब्लू प्रिंट तैयार |
22-04-2026