नींबू के दाम से हैं परेशान इन विकल्पों को आजमाईए आप

नींबू के बढ़ते दाम से कौन नहीं परेशान है। दिन दूनी रात महंगे हो रहे नींबू का विकल्प भी आसान नहीं है। गर्मी में तो वैसे भी नींबू बहुत बड़ा

नींबू के बढ़ते दाम से कौन नहीं परेशान है। दिन दूनी रात महंगे हो रहे नींबू का विकल्प भी आसान नहीं है। गर्मी में तो वैसे भी यह बहुत बड़ा सहारा होता है। यहां हम आपको नींबू की जगह कुछ ऐसे विकल्प बता रहे हैं जो महंगाई से आपकी रोजमर्रा की लड़ाई में मददगार हो सकता है। इसके दाम ने लोगों के दांत खट्टे कर दिये हैं। 400 रुपये किलो तक इसका दाम पहुंच गए हैं और 10 रुपये का सिर्फ एक नींबू मिल रहा है। ऐसे में नींबू पानी या शरबत पीना तो आप भूल ही जाइए। गर्मी में नींबू से हम ना सिर्फ शरबत बनाते हैं बल्कि करेले, भिंडी आदि की सब्जियों को खट्टा करने के लिए भी इसी का इस्तेमाल किया जाता है।

चूंकि महंगाई इतनी बढ़ चुकी है और यह हमारे बजट से बाहर हो चुका है ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे विकल्प बताने वाले हैं जिसे आप इसकी जगह इस्तेमाल कर सकते हैं।

सब्जियों को ऐसे करें खट्टा

अगर आप करेले या भिंडी की सब्जी को खट्टा करना चाहते हैं और अभी गर्मी के मौसम में ये सब्जी बनाने में आपको परेशानी आ रही है तो नींबू की जगह आप आमचुर पाउडर/पिसी खटाई सब्जी में डाल सकते हैं। आप इमली का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

संतरे का जूस

अगर आप नींबू का शरबत पीने के शौकीन हैं मगर बढ़ती महंगाई की वजह से नहीं पी पा रहे हैं तो आप संतरे का जूस भी पी सकते हैं। इसमें आपको अलग से चीनी डालने की भी जरूरत नहीं हैं।  ये विटामिन ए और ई से भरपूर भी होता है और डाइबिटीज पेशेंट के लिए भी ये अच्छा होता है।

विटामिन सी के लिए विकल्प

अगर आप नींबू का सेवन विटामिन सी के लिए करते हैं तो आप इसकी जगह सहजन का सेवन भी कर सकते हैं। सहजन में नींबू से 8 गुना ज्यादा विटामिन सी होता है। इससे वेट भी कंट्रोल होता है और इसमें विटामिन बी6, एमिनो एसिड, कैल्शियम और आयरन जैसे तत्व भी होते हैं। आप बेर, आंवला और इमली का सेवन भी विटामिन सी के लिए कर सकते हैं। आंवले में 20 गुना ज्यादा विटामिन सी होता है।

Disclaimer-विभिन्न माध्यमों से मिली जानकारी के आधार पर।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | यूपी में बीसी सखी योजना से घर बैठे हो सकती है आपकी कमाई, जानें कैसे | कॉकरोच जनता पार्टी के इन नेताओं पर पुलिस कार्रवाई, ये है पूरी डिटेल्स | ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर | साइबर ठगी से बचना है तो इन लालच से दूर रहें, जानिए कैसे बनते हैं शिकार | साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि | Anthropic का मुफ्त OSS Scanner क्या है, आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं को कैसे होगा फायदा? | साइबर ठगी में समय पर शिकायत के बाद भी क्यों नहीं मिलता पैसा ? बैंको की जवाबदेही पर सवाल | सुबह का सपना और दिख जाएं ये पांच चीजें, तो क्या होता है मतलब समझ लीजिए |
14-10-2026