device को phising malware से क्या खतरा है और कैसे बचाएं ?

device

किसी device को खराब करने के लिए phising malware की बड़ी भूमिका होती है। आप कह सकते हैं कि phising malware से आपके device का डाटा तो गायब किया ही जा सकता है। आपके device को हैक भी किया जा सकता है। हैकिंग का खतरा कितना बड़ा होता है इससे हम सभी अंजान नहीं हैं।

device के संक्रमण का गेटवे

फिशिंग मैलवेयर संक्रमणों का गेटवे है, क्योंकि 90% डेटा ब्रीचेज फिशिंग के कारण होते हैं। इसे रोकने के लिए मजबूत प्रिवेंटिव उपाए अपनाने का समय आ गया है। इसके लिए सबसे पहले स्वयं को और दूसरों को जागरूक करें, जागरूकता सबसे महत्वपूर्ण है—फिशिंग तकनीकों को पहचाने। क्लिक करने से पहले सोचें, संदिग्ध लिंक या अटैचमेंट पर क्लिक करने से बचें, चाहे वे भरोसेमंद स्रोत से आए हों।

मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (MFA) सक्षम करें: यह सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत जोड़ता है, जिससे हमलावरों के लिए एक्सेस पाना कठिन हो जाता है। MFA कई रूपों में सत्यापन की मांग कर सुरक्षा बढ़ाता है। हालांकि यह फिशिंग प्रयास को होने से रोक नहीं सकता, लेकिन यह अनधिकृत पहुंच को रोकने में बेहद प्रभावी है।

अगर कोई व्यक्ति फिशिंग का शिकार हो जाता है और उसके क्रेडेंशियल्स चोरी हो जाते हैं, तब भी हमलावर MFA-संरक्षित अकाउंट तक नहीं पहुंच पाएंगे। चाहे संगठन छोटा हो या बड़ा, संवेदनशील डेटा की सुरक्षा के लिए MFA को अपनाना चाहिए।

सॉफ़्टवेयर अपडेट रखें: अपने ऑपरेटिंग सिस्टम, ब्राउज़र और सुरक्षा सॉफ़्टवेयर को नियमित रूप से अपडेट करें ताकि कमजोरियों को दूर किया जा सके।

ईमेल फ़िल्टर का उपयोग करें: एंटी-फिशिंग टूलबार और ईमेल फ़िल्टर फिशिंग प्रयासों का पता लगाने और उन्हें रोकने में मदद कर सकते हैं।

वेबसाइट सुरक्षा सत्यापित करें: संवेदनशील जानकारी दर्ज करने से पहले SSL प्रमाणपत्र की जाँच करें (URL में “https://” देखें)।

सार्वजनिक वाई-फाई पर लेन-देन करने से बचें: सार्वजनिक नेटवर्क का उपयोग करके हमलावर डेटा को इंटरसेप्ट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः

Support India Vistar
Picture of inspector raman kumar
inspector raman kumar
इंस्पेक्टर रमण कुमार सिंह,दिल्ली पुलिस में बतौर इंस्पेक्टर तैनात है । वे दिल्ली के कई पुलिस थानों के साथ साथ साइबर पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष रहे है । वे साइबर जागरूकता के लिए साइबर सेफ व्हाट्सएप्प ग्रुप और बी द पुलिस नाम से फेसबुक पेज और फेसबुक ग्रुप के संचालक है ।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | वर्दी वालों को हनी ट्रैप में फंसाकर कैसे होती है जासूसी? SSB ने साइबर खतरों से किया सतर्क | यूपी में बीसी सखी योजना से घर बैठे हो सकती है आपकी कमाई, जानें कैसे | कॉकरोच जनता पार्टी के इन नेताओं पर पुलिस कार्रवाई, ये है पूरी डिटेल्स | ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर | साइबर ठगी से बचना है तो इन लालच से दूर रहें, जानिए कैसे बनते हैं शिकार | साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि | Anthropic का मुफ्त OSS Scanner क्या है, आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं को कैसे होगा फायदा? | साइबर ठगी में समय पर शिकायत के बाद भी क्यों नहीं मिलता पैसा ? बैंको की जवाबदेही पर सवाल |
20-10-2026