Google Play Protect क्या है? चोरी हुए मोबाइल की शिकायत कैसे करें–पूरा तरीका हिंदी में

google play protect

Google Play Protect आपके मोबाइल फोन के लिए क्यों जरूरी है और चोरी हुए मोबाइल फोन की शिकायत कैसे कर सकते हैं। यह दोनों सवाल हो सकता है आपके मन में भी अक्सर उठता हो। जानिए Google Play Protect क्या है, कैसे करता है आपके फोन की सुरक्षा, और चोरी हुए मोबाइल की ऑनलाइन शिकायत कैसे करें। IMEI नंबर से मोबाइल ट्रैकिंग और शिकायत का पूरा तरीका https://indiavistar.com के इस पोस्ट में विस्तार से।

Google Play Protect क्या है

Google Play Protect आपके डिवाइस को सुरक्षित रखने में मदद करता है, यह ऐप्स को हानिकारक गतिविधि के लिए स्कैन करता है। इसे हमेशा enabled रखें। साथ ही, harmful behavior की जांच करने के लिए अपने Android डिवाइस को सप्ताह में एक बार मैन्युअल रूप से जांचें।
हानिकारक ऐप्स को मैन्युअल रूप से स्कैन करने के लिए नीचे दिया गया तरीका अपना सकते हैं।
• Google Play Store ऐप खोलें।
• प्रोफाइल आइकन (ऊपर दाईं ओर) पर टैप करें।
• Play Protect चुनें और Scan पर टैप करें।
यदि कोई व्यक्ति आपसे यह कहता है कि उसका फोन या WhatsApp अकाउंट हैक हो गया है, तो निम्नलिखित कदम उठाएँ:
• फोन से SIM कार्ड निकालें।
• डिवाइस को नेटवर्क से डिस्कनेक्ट करने के लिए एयरप्लेन मोड सक्रिय करें।
• Settings में जाएँ, अनधिकृत ऐप की जाँच करें PMKisaan.apk, DelhiJalBoard APK, bses.apk, sbi.apk, PNB.APK etc, और संदिग्ध ऐप्स को अनइंस्टॉल करें।

मोबाइल चोरी की शिकायत ऑनलाइन

खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन की रिपोर्ट तुरंत Central Equipment Identity Register (CEIR) पोर्टल पर करें, जो IMEI नंबर का उपयोग करके डिवाइस को ब्लॉक करने में मदद करता है। इससे मोबाइल का दुरुपयोग/डेटा थेफ़्ट नही हो पाता ।

  • पुलिस में शिकायत दर्ज करें – CEIR पर रिपोर्ट करने से पहले नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करें और उसकी डिजिटल प्रति हासिल करें।
  • CEIR पोर्टल पर जाएं – आधिकारिक CEIR वेबसाइट https://www.ceir.gov.in/Home/index.jsp)%E0%A5%A4 पर जाएं।
  • ब्लॉकिंग अनुरोध सबमिट करें – Request for Blocking Lost/Stolen Mobile इसके लिए इस लिंक https://www.ceir.gov.in/Request/CeirUserBlockRequestDirect.jspको क्लिक कर साइट पर जा सकते हैं और उसके बाद फार्म भरें और निम्नलिखित जानकारी दें:
  • आपका मोबाइल नंबर (जो खोए हुए डिवाइस से जुड़ा है) यह स्वतः आपके डिवाइस की पहचान कर लेता है । पुलिस शिकायत की प्रति डिवाइस का विवरण (ब्रांड, मॉडल आदि) सबमिट करने के बाद, आपका डिवाइस ब्लॉक कर दिया जाएगा, जिससे उसका अनुचित नही हो पायेगा।अगर आपका फोन मिल जाता है, तो आप इसे अनब्लॉक कर सकते हैं। यह प्रणाली मोबाइल चोरी और दुरुपयोग को रोकने में सहायक है।

यह भी पढ़ें

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | आपके नाम पर खुल सकता है म्यूल बैंक खाता, साइबर ठगी में फंसने से बचने के लिए जानें ये जरूरी बातें | WhatsApp चलाने का तरीका बदल सकता है! SIM Binding के नए नियम से किसे होगी परेशानी? | जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर भाग रहा था यात्री, CISF जवान अभिषेक वर्मा ने रोका, DG ने किया सम्मानित | सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक हो जाए तो क्या करें ? हाई कोर्ट के इस फैसले से समझिए अपने अधिकार | वर्दी में चैंपियन: एशियाई खेलों से पुलिस मैदान तक सीआईएसएफ के खिलाड़ियों की पदक गाथा, मिला डीजी का सम्मान | पैरोल जंपर का खेल: 60 करोड़ की हेरोइन, लखनऊ में फैक्ट्री और नक्सली कनेक्शन, दिल्ली पुलिस के खुलासे ने उड़ाए होश | साइबर ठगी के बाद शिकायत करने में देरी क्यों पड़ सकती है भारी? भोपाल के आंकड़ों से समझिए पूरी प्रक्रिया। | क्या आप जानते हैं स्टेशन मास्टर का काम,उसकी सैलरी ? | कर्तव्य निभाते हुए बिछड़ गए तीन पुलिसकर्मी, दिल्ली में 154 शहीदों को नम आंखों से नमन | एसबीआई के नाम पर फोन आए तो सावधान! डेटा लीक का यह दावा आपके लिए भी बन सकता है खतरा |
25-10-2026