uric acid-कम कर सकते हैं इस पेड़ की छाल से

uric acid बढ़ने से सूजन, जोड़ो में दर्द और गठिया जैसी समस्याएं सिर उठाने लगती हैं। uric acid की बढ़ी मात्रा जोड़ो मे क्रिस्टल्स जमा करती हैं जिससे दर्द लगातार बना रहता है। uric acid बढ़ते ही खान पान पर विशेष ध्यान दिया जाने लगता है। कोशिश होती है कि व्यक्ति उन सब चीजों का ही सेवन करे जो उसके दर्द के साथ साथ यूरिक एसिड को कम करने में भी मदद करे।

ऐसी ही एक चीज है पीपल के पेड़ की छाल। पीपल के पेड़ की छाल को यदि सही तरह से सीमित मात्रा से प्रयोग में लाया जाए तो यह यूरिक एसिड को कम करने में मदद करता है। पीपल की छाल से यूरिक एसिड को कम करने के लिए छाल का काढ़ा बनाया जाता है।

ऐसे तैयार करें काढ़ा

250 मिली पानी में 10 ग्राम पीपल की छाल लेकर उसे धीमी आंच पर चढ़ा दें। इस पानी को तब तक उबालना है जब तक ये आधा ना हो जाए। आधा होने तक पकाने पर आपका काढ़ा तैयार हो जाएगा।

ऐसे सेवन करें

पीपल की छाल का काढ़ा दिन में दो बार पीना चाहिए। इससे यूरिक एसिड को कम करने में मदद मिलती है।

धनिया का पत्ता

यूरिक एसिड को कम करने में धनिया का पत्ता भी मददगार माना जाता है। इसमें प्रोटीन, फॉस्फोरस और विटामीन-के जैसे पोषक तत्व हैं। इनहें डायट में शामिल कर या फिर उबालकर इसका पानी पीने से लाभ मिल सकता है।

इसके अलावा पान का पत्ता औऱ करी पता भी यूरिक एसिड को कम करने के लिए लाभदायक माना जाता है।

अस्वीकरण (disclaimer) -चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, आदि विषयों पर indiavistar.com में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ जानकारी के लिए है। इससे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | 15 मीटर स्लीपर बस में क्या है खास, 42 बर्थ के साथ लंबी यात्रा होगी अधिक आरामदायक | Aadhaar VID कैसे बनाएं? मोबाइल से 6 चरणों में निकालें 16 अंकों की Virtual ID | पश्चिम बंगाल साइबर फ्रॉड रैकेट कैसे काम करता था, ऑपरेशन साइबर प्रहार से समझिए ठगी का पूरा नेटवर्क | रक्षाबंधन पर देशभर के बाजारों में रौनक, जानिए कौन सी राखियों की मांग | नक्सलवाद से ISI नेटवर्क तक, अमित शाह की रणनीति का असर ? आंकड़े बताते हैं आंतरिक सुरक्षा की बदली तस्वीर | I4C साइबर अपराध पर कैसे भारी पड़ रहा है? जानिए पुलिस और आम लोगों के लिए कैसे काम करता है यह सिस्टम | Cyber Fraud का नया मॉडल: AI कैसे बदल रहा है ऑनलाइन ठगी का तरीका | मोबाइल कनेक्शन का नया नियम क्या है? मोबाइल कनेक्शन की सीमा क्या है और अपने नाम पर कितने SIM हैं, यह जानना क्यों जरूरी है? | तो आखिर पुलिस क्या करे? प्रदर्शन, लाठीचार्ज और पुलिस की जिम्मेदारी का सवाल | CISF का खस रोपण अभियान: यमुना किनारे मिट्टी के कटाव से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक |
26-08-2026