सबसे बड़े क्राइम सिंडिकेट के सबसे बड़े बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे

 नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। सबसे बड़े क्राइम सिंडिकेट के सबसे बड़े पांच बदमाश दिल्ली पुलिस के काउंटर इंटेलीजेंस यूनिट के हत्थे चढ़े हैं। यह बदमाश लारेंस विश्नोई-संदीप उर्फ काला जठेड़ी सिंडिकेट के मुख्य संचालक माने जाते हैं। गिरफ्तार बदमाशों पर लाखों के ईनाम भी घोषित हैं। गौरतलब है कि लारेंस विश्नोई अजमेर जेल में बंद है जबकि संदीप उर्फ काला जठेड़ी वांटेड है। इस क्राइम सिंडिकेट का आतंक चार राज्यों में व्याप्त है।

काउंटर इंटेलीजेंस यूनिट के डीसीपी मनीषी चंद्रा के मुताबिक इन पांच बदमाशों की गिरफ्तारी एसीपी राहुल विक्रम की देखरेख में इंस्पेक्टर विक्रम दहिया औऱ संदीप डबास की टीम ने किया है। गिरफ्तार बदमाश डबल मर्डर, मर्डर, लूटपाट, सुपारी पर हत्या आदि जैसे दर्जनो मामलो में कई राज्यों में वांटेड थे। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान कपिल नेहरा उर्फ कपिल नींदाना, यशपाल उर्फ सरपंच, राजीव उर्फ राजू बस्सी, राहुल मेहलावत औऱ गगनदीप उर्फ गुनी के रूप में हुई है। कपिल नेहरा पर गुड़गांव के ट्रिपल मर्डर में 2 लाख, डबल मर्डर में रोहतक से 25 हजार और राजस्थान से हत्या के केस में 5 हजार का इनाम घोषित है। यशपाल उर्फ सरपंच पर गुरग्राम तिहरे हत्याकांड में 50 हजार औऱ राजस्थान के हत्या केस में 5 हजार,  राजीव उर्फ राजू बस्सी पर गुड़गांव के तिहरे हत्याकांड में 50 हजार का इनाम घोषित है। इसी तरह राहुल महलावत पर गुरुग्राम तिहरे हत्याकांड में एक लाख का इनाम घोषित है। गगनदीप उर्फ गुनी पर पंजाब और उत्तराखंड में 20 मामले दर्ज हैं।

काउंटर इंटेलीजेंस यूनिट को सूचना मिली थी कि काला जठेड़ी स्थानीय बदमाशों के साथ मिलकर बड़ा क्राइम सिंडिकेट बनाने की फिराक में है। इस सूचना पर विशेष ध्यान केंद्रीत किया गया। इंस्पेक्टर विक्रम दहिया और इंस्पेक्टर संदीप डबास के नेतृत्व में एसआई संदीप सुथर, निशांत दहिया, सुमेर सिंह, एएसआई बच्चू सिंह, नवीन, राकेश यादव, हेडकांस्टेबल पवन कुमार, अनिल कुमार, दीपक पहल, अनिल डागर, कांस्टेबल अजय सहरावत, राज कुमार, नवीन छिल्लर, रोहित, पंकज कुमार पाल, प्रिंगल, दीपक झंगू और संजीत कुमार की टीम को इस काम पर लगाया गया था। इस टीम ने खास रणनीति के तहत चंदगी राम अखाड़ा के पास 1-2  अप्रैल की रात को जाल बिछाकर पांचो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से दो जिगाना पिस्टल, एक रिवाल्वर औऱ 70 जिंदा कारतूस बरामद किए।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सपने में छिपकली दिख जाए तो क्या है इसका मतलब समझ लीजिए | Asian Games 2026: भारत की महिला कबड्डी टीम ने जीता Gold, CISF की ऋतु श्योराण ने फिर रचा इतिहास | फोन का Wi-Fi और Bluetooth कब बंद रखें? बाहर निकलते ही बदलें ये सेटिंग, वरना बढ़ सकता है प्राइवेसी का खतरा | CISF जवानों के तनाव और मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा कदम, IHBAS से 3 साल का समझौता | CRPF Women Battalion: 1986 में बनी पहली महिला बटालियन, 40 साल में ऐसे बदली महिलाओं की भूमिका | ऐप पर बढ़ता रहा मुनाफा, असली पैसा पहुंचा दुबई: जानिए Fake Trading App का नया जाल | एयरपोर्ट पर मदद के नाम पर ठगी: ₹11 हजार देने के बाद खुला राज, CISF को मिले तीन अलग नाम वाले पहचान पत्र | Tech Support Scam क्या है? कंप्यूटर पर Pop-Up दिखाकर कैसे होती है ठगी, IFSO केस से समझें पूरा तरीका | Property fraud: रिटायरमेंट के ₹1.75 करोड़ फंसे, जमीन खरीदने से पहले इन कागजात की जांच क्यों जरूरी, आप भी जान लें | RBI का नया प्रस्ताव: संदिग्ध बैंक ट्रांजैक्शन पर 60 दिन तक रोक, आपके खाते पर कब पड़ सकता है असर? |
26-09-2026