नोएडा में मनाना है नए साल का समारोह तो पढ़ लीजिए पुलिस के निर्देश

नोएडा, इंडिया विस्तार। नोएडा के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने लोगों से कोरोना महामारी को देखते हुए नए साल का कार्यक्रम घर में ही मनाने की अपील की है। नव वर्ष के कार्यक्रम आयोजन की अनुमति अपने संबंधित डीसीपी से प्राप्त  करनी होगी। आयोजक को अपना नाम, पता एवं मोबाइल नंबर उपलब्ध कराना होगा। आयोजित होने वाले नव वर्ष के कार्यक्रमों में कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित करना होगा । आयोजन कर्ताओं को कार्यक्रम के दौरान डीजे एवं साउंड सिस्टम के प्रयोग में माननीय न्यायालय के द्वारा दिए गए आदेशों का पालन करना होगा। सुनिश्चित नव वर्ष के कार्यक्रम को लेकर जनपद में पुलिस कमिश्नरेट की संपूर्ण पुलिस चाक चौबंद रहेगी। नोएडा पुलिस ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी निगरानी करेगी।

कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नोएडा पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई करेगी। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने सभी जनपद वासियों का आह्वान करते हुए कहां है कि अभी जनपद में कोरोना वायरस का खतरा टला नहीं है। अतः सभी नागरिक अपने को कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से नव वर्ष के कार्यक्रमों को अपने अपने घरों में ही मनाएं तथा अपने को कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित बनाएं। उन्होंने यह भी आह्वान किया है कि कोरोना के संक्रमण को रोकने की दिशा में उत्तर प्रदेश शासन गंभीर है। नव वर्ष के आयोजनों के संबंध में उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा स्पष्ट गाइडलाइन जारी कर दी गई हैं। पुलिस कमिश्नर ने शासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के संबंध में जानकारी देते हुए जनपद वासियों का आह्वान किया है कि नव वर्ष के कार्यक्रम आयोजनों के संबंध में आयोजन कर्ताओं को अपने संबंधित डीसीपी से अनुमति प्राप्त करनी होगी।आयोजन कर्ताओं को अपना नाम, पता एवं अपना मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराना होगा। उन्होंने बताया कि किसी भी कार्यक्रम में एक बार में100 से अधिक व्यक्ति भाग नहीं ले सकेंगे। आयोजन कर्ताओं को कार्यक्रम में भाग लेने वाले व्यक्तियों की अनुमानित संख्या की जानकारी पूर्व में ही बतानी होगी। आयोजन होने वाले कार्यक्रमों में बंद एवं हाल में क्षमता से 50% के आधार पर तथा एक बार में अधिकतम 100 व्यक्ति कार्यक्रम में भाग ले सकेंगे। आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में आयोजन कर्ताओं को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। सभी कार्यक्रमों में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का प्रयोग, थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था एवं सैनिटाइजेशन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। नववर्ष के आयोजनों में सभी आयोजन कर्ताओं को अपने अपने कार्यक्रमों में डीजे एवं साउंड सिस्टम के प्रयोग में माननीय न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने बताया कि नव वर्ष के आयोजनों को कोविड-19 के प्रोटोकॉल के अनुरूप संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट की संपूर्ण पुलिस के द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संबंधित संवेदनशील स्थलों पर ड्रोन कैमरे से भी निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों में जिनके द्वारा कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया जाएगा उनके विरूद्ध पुलिस के द्वारा तत्काल प्रभाव से कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने नव वर्ष के संबंध में कार्यक्रम करने वाले आयोजन कर्ताओं का आह्वान किया है कि वह समय रहते अपने संबंधित डीसीपी से इस संबंध में अनुमति प्राप्त कर सकते हैं।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | त्योहार पर भी ड्यूटी निभाते हैं CISF जवान, DG प्रवीर रंजन ने मिठाई बांटकर बढ़ाया हौसला | CERT-In AI Security Guidelines: एआई से जुड़े साइबर हमले की 6 घंटे में देनी होगी सूचना | मकोका में सजा मिली उम्रकैद, दिल्ली पुलिस ने कैसे जीत ली क्रिमिनल जस्टिस की यह लड़ाई | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा | दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार? | पेन ड्राइव के साथ साथ ये चीजें भी आपको बना सकती हैं साइबर क्राइम का शिकार | फर्जी लोन और स्कॉलरशिप के नाम पर कैसे होती है ऑनलाइन ठगी? बैंक अकाउंट और फर्जी कॉल के इस खेल को समझें | कार हैकिंग क्या है? Tesla FSD मामला बताता है कि सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ कैसे बन सकती है जानलेवा खतरा |
08-11-2026