cyber scammers से बचने का सबसे आसान उपाय हैं ये आप भी जान लीजिए

thumbnail for india vistar post cyber scammers
👁️ 581 Views

cyber scammers कब कहां किस रूप में आपको जाल में फांसेगे इसका कोई अनुमान नहीं लगा सकता। प्रचलित ट्रेंड के अलावा cyber scammers रोज नए तरीके अपनाकर शिकार फांसते हैं। सबसे बड़ी बात ये होता है कि इस शिकंजे में एक बार फंसने के बाद आपके पास ज्यादा कोई उपाय बचता नहीं है। इसलिए सरकार या पेशेवर पहले से ही सावधान रहने की सलाह देते हैं।

cyber scammers से कैसे बचें

cyber scammers से बचने का कोई निर्धारित मापदंड बेशक ना हो मगर कुछ उपाय कारगर जरूर होते हैं। जल्दबाजी में निर्णय लेना साइबर धोखाधड़ी के सबसे बड़े कारणों में से एक है। स्कैमर्स इसे अपनी रणनीति का अहम हिस्सा बनाते हैं—वे पीड़ित पर तत्काल कार्रवाई करने का दबाव डालते हैं, जिससे सोचने या सत्यापित करने का समय नहीं मिलता।
यह कैसे काम करता है?
• नकली “आपात स्थिति” बनाना – जैसे बैंक से कॉल आना कि “आपका अकाउंट ब्लॉक होने वाला है,” या बिजली कंपनी से संदेश आना कि “आपकी बिजली कट जाएगी,” या TRI, DSIDC आदि का कर्मचारी होने का दावा करके मोबाइल कनेक्शन या लीज़ समाप्त करने की धमकी देना।
• सीमित समय के ऑफ़र – “₹5000 निवेश करें और ₹50,000 पाएं!” लालच लोगों को धोखाधड़ी के जाल में फंसा देता है।
• भावनात्मक दबाव – “आपके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है। वह मेरी हिरासत में है—तुरंत पैसे भेजें!” ऐसे बयान घबराहट पैदा करते हैं, जिससे सच्चाई और छल के बीच फर्क करना मुश्किल हो जाता है।
सुरक्षित रहने के उपाय
• किसी भी निर्णय से पहले रुकें, सोचें और जानकारी सत्यापित करें।
• यदि कोई आपात स्थिति में पैसे मांग रहा है, तो संबंधित संस्था से सीधे संपर्क करें।
• मित्रों या परिवार से सलाह लें – अकेले कोई जल्दबाजी में निर्णय न लें।
• फोन नंबर या लिंक जांचें – यदि कोई वेबसाइट या कॉल संदिग्ध लगे, तो रिपोर्ट करें, ब्लॉक करें और तुरंत डिलीट करें।
सतर्कता बरतना साइबर धोखाधड़ी से बचाव में मदद करता है।

ह भी पढ़ेंः

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | QR code स्कैम से सावधान, जान लें बचने के ये उपाय | प्राइवेसी सेटिंग्स के बारे में जान लें ये जरूरी बातें | क्या आप जानते हैं किसी लिंक पर क्लिक करने के खतरे से बचने का उपाय ? | वर्दी बताएगी अनुभवः CISF में इस फैसले से वरिष्ठ कांस्टेबलों को मिली नई पहचान | अब आपका whatsapp ऐसे चलेगा, जान लें ये जरूरी नियम | दिल्ली में फर्जी ईडी रेड का सनसनीखेज खुलासा, मेड ही निकली मास्टरमाइंड | जान लीजिए मैसेजिंग ऐप्प पर ढील से कैसे बढ़ रहा है साइबर क्राइम | बिहार के गया में लगता है मौत के बाद मुक्ति का मेला, क्यों खास है यह पौराणिक परंपरा | जानिए क्या है ‘सबके लिए आवास’ मिशन, शहरी गरीबों को कैसे मिलता है पक्का घर | बिहार का वह शहर जिसे राम की कर्मभूमि कहा जाता है, जहां ताड़का से जुड़ी है एक रहस्यमयी कथा |
04-03-2026