दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा ये शातिर बदमाश, दिन दहाड़े इस वारदात को दिया था अंजाम

दिल्ली पुलिस
👁️ 484 Views

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक ऐसे शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है जिस पर एक बुलियन ट्रेडर्स ( bullion trader ) से करीब डेढ़ किलो गोल्ड सहित साढ़े चार लाख रुपए की नकदी लूट का आरोप है। वह पिछले दो सालों से फरार था । गिरफ्तार आरोपी का नाम सन्नी मलिक (Sunny Malik @ Sunny ) है ,जिसके खिलाफ इस तरह के कई मामले पहले भी दर्ज थे ।

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने ऐसे दबोचा

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के डीसीपी सतीश कुमार के मुताबिक मामला साल 2020 में 22 जुलाई का है। जब शिकायतकर्ता कारोबारी से दोपहर करीब डेढ़ बजे ही चांदनी चौक स्थित अपने दुकान ( shop at Chandni Chowk, Delhi ) से जब वो अपने बेटे के साथ निकला तभी राजघाट और गीता कॉलोनी पुस्ता के पास इस बदमाश ने एक कार से पीछा करते हुए आया और पिस्टल के दम पर लूटपाट (robbed their bag carrying gold bars and cash) की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया था ।

क्राइम ब्रांच डीसीपी सतीश कुमार के मुताबिक हेडकांस्टेबल सुदामा को गुप्त सूचना मिली थी कि सन्नी बक्करवाला इलाके में है। सूचना के आधार पर एएसआई आदित्य कुमार ने तकनीकी सर्विलांस के माध्यम से उसके ठिकाने का पता लगाया गया। इसके बाद एसीपी अजय कुमार की देखरेख और इंस्पेक्टर सतीश कुमार के नेतृत्व में एएसआई आदित्य, हेडकांस्टेबल सुदामा, विनोद और महिला सिपाही प्रियंका की टीम बनाई गई।

पुलिस टीम ने जेजे कालोनी बक्करवाला में छापेमारी कर सन्नी को दबोच लिया। सन्नी 12वीं तक पढ़ा है। इसके बाद रघुबीर नगर और ख्याला के बदमाशों की संगत में रहकर वह अपराध करने लगा। उसके खिलाफ लूटपाट के औऱ भी मामले दर्ज हैं। चांदनी चौक के जौहरी के साथ दिन दहाड़े लूटपाट करने के मामले में वह अदालत से फरार घोषित हो चुका था।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | UIDAI AI Invisible Shield: आपके आधार की पहचान अब पहले से ज्यादा सुरक्षित कैसे हुई | दिल्ली पुलिस ने एआई समिट के दौरान हुए प्रदर्शन पर तोड़ी खामोशी, बोली पूर्व नियोजित था प्रदर्शन | मुठभेड़ के बाद क्या हुआ खुलासा, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े कौन से गैंग के शूटर | दिल्ली से कोलकाता तक आतंकी नेटवर्क, स्पेशल सेल ने कैसे बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया | चीन के साइबर धोखेबाज़ भारत में कैसे चला रहे हैं वर्चुअल SIM बॉक्स, गुरुग्राम केस ने खोली पोल | Agniveer भर्ती 2026: उम्र सीमा बढ़ी, क्या मिलेगा स्थायी मौका? जानिए नया नियम और पूरा प्रोसेस | क्या आपको मालूम है यूपीआई के ये नियम, अप्रैल से बदल जाएगा सब कुछ | विकसित बिहार का निश्चयः हर जिले में पांच स्टार्ट अप जानिए किसने बनाई यह योजना | गलत जानकारी समाज के लिए खतरा क्यों बन गई है? अश्विनी वैष्णव का AI Summit में बड़ा अलर्ट | फ्रॉड से बचना है तो SMS से दूर हो जाएं अपना लें ये दो चीजें |
24-02-2026