दिल्ली की इस महिला हवलदार ने ऐसा काम कर दिया कि बिना बारी के मिल गई तरक्की

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली की महिला हवलदार ने छह दर्जन से मां-बाप के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी। इस गहरी मुस्कान के बदले दिल्ली के पुलिस कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव ने इस महिला हवलदार को बिना बारी के तरक्की देने का ऐलान किया है। इसके साथ-साथ उन्होंने अपने ट्वीटर पर इस महिला हवलदार की तारीफ भी की है। यही नहीं यह महिला हवलदार  सीपी एस एन श्रीवास्तव के नए सर्कुलर के तहत तरक्की पाने वाली पहली पुलिस अधिकारी भी बन गई है।

समयपुर बादली थाने में तैनात महिला हवलदार सीमा ढाका ने 76 लापता बच्चों को तलाश कर उनके परिवार तक पहुंचाया। इनमें से 56 बच्चे 14 साल से कम आयु के थे। यह बच्चे ना केवल दिल्ली से बल्कि पंजाब औऱ पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों से भी तलाशे गए।

दरअसल लापता बच्चों की तलाश में पुलिसकर्मियों की दिलचस्पी जगाने के लिए पुलिस कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव ने 5 अगस्त को एक सर्कुलर जारी किया था जिसके मुताबिक एक साल में 14 साल से कम आयु के 50 या उससे ज्यादा लापता बच्चो को तलाशने वाले पुलिसकर्मी को बिना बारी के तरक्की का ऐलान किया गया था। इस सर्कुलर के मुताबिक इस अवधि में 15 बच्चों की तलाश करने वाले पुलिसकर्मी को असाधारण कार्य पुरस्कार देने की घोषणा भी की गई है।

हवलदार सीमा ढाका ने केवल ढाई महीने में ही इस लक्ष्य को पूरा कर लिया। खास बात ये कि सीमा ढाका ने जिन बच्चों को तलाश करने में कामयाबी पाई वो दिल्ली के विभिन्न इलाको से लापता थे।

सीमा ढाका ने दिल्ली पुलिस में 3 जुलाई 2006 को नौकरी शुरू की थी। वह साउथ ईस्ट दिल्ली, बाहरी दिल्ली, रोहिणी आदि में काम कर चुकी हैं।

 

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CISF News: DG ने खुद किया रक्तदान, फिर 500 जवानों ने उठाया बड़ा कदम | ड्रग तस्करी से टेरर फंडिंग तक, मोबाइल चैट ने कैसे खोली संदिग्ध कड़ी? | दिल्ली साइबर क्राइम पर बड़ा बदलाव: ऑनलाइन ठगी के बाद D4C और 1930 कैसे करेंगे मदद | भारत में उच्च शिक्षा की समस्याएं: महंगी फीस कैसे निगल रही मध्यम वर्ग के सपने | ISRO के रॉकेट मिशनों से जुड़े रसायनी केंद्र की सुरक्षा CISF के हाथ, जानिए क्यों अहम है यह परिसर | विदेश में नौकरी का झांसा देकर बनाते थे साइबर गुलाम, म्यांमार ने रखा मृत्युदंड का प्रावधान | गंगा में ऊदबिलाव के लिए कहां बचा ठिकाना? 22 नदियों के सर्वे में सामने आई चिंताजनक तस्वीर | डिजिटल अरेस्ट का पैसा कहां जाता है? म्यूल खातों से विदेश तक समझिए ठगी की रकम खपाने का पूरा खेल | क्या आप जानते हैं भारत का सबसे पुराना एयरपोर्ट कौन सा है ? जानिए सब कुछ | पुराने ट्रक-बस बदलने पर टैक्स, ब्याज और ईंधन में छूट, जानें परिवर्तन योजना के लाभ |
03-09-2026