फिल्म का बोगस ट्रेलर दिखा इस तरह लुट लिया 47 लोगों का साढ़े तीन करोड़

फिल्म का बोगस ट्रेलर दिखाकर एक शख्स ने 47 लोगों को 3.5 करोड़ का चूना लगा दिया। इस शख्स ने बोगस ट्रेलर के सहारे लोगों को करोड़पति बनने के सपने दिखाए। फिल्म इंडस्ट्री में पैसा कमाने का सपना संजोए लोग इस शख्स पर यकीन करते गए और वह लोगों को ठगता गया। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा(EOW) ने इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

ऑफर–https://amzn.to/3MfcTn2

आर्थिक अपराध शाखा के डीसीपी विक्रम पोरवाल के मुताबिक इस शख्स की पहचान प्रमोद नागर के रूप में हुई है। उसे नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी विक्रम पोरवाल ने बताया कि 33 लोगों की शिकायत पर सरिता विहार (Sarita Vihar) थाने में केस दर्ज हुआ था। बाद में इस केस की जांच आर्थिक अपराध शाखा को दे दी गई। शिकायत में लोगो ने कहा था कि M/s Swag Productions Pvt. Ltd. नामक कंपनी ने लोगों से फिल्म इंडस्ट्री में पैसा निवेश करने पर अधिक कमाई का लालच देकर निवेश की अपील की। शुरूआत में कुछ लोगों को किश्तो में पैसे वापस भी मिले लेकिन बाद में पैसे मिलने बंद हो गए। जब लोगो ने कंपनी से संपर्क किया तो पता लगा कि कंपनी ने उन्हें बेवकूफ बनाने के लिए बोगस फिल्म ट्रेलर (Film Trailor) बनाया था और दिल्ली के सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम (siri fort) औऱ नेहरू स्टेडियम में फर्जी कार्यकर्म आयोजित करते थे। निवेशकों के पैसे से वो निजी मंहगे शौक पूरा करते थे। आरबीआई से कंपनी ऐसी योजनाओं के लिए पंजीकृत भी नहीं थी। अब तक ऐसे 47 लोग मिल चुके हैं जिनके साढे तीन करोड़ रुपये ठगे गए थे। प्रारंभिक जांच के बाद आर्थिक अपराध शाखा में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई तो पता लगा कि M/s Swag Production Pvt. Limited नाम की कंपनी उदित ओबरॉय, सुभाष नागर, प्रमोद नागर जूनियर औऱ प्रमोद नागर सीनियर द्वारा शुरु की गई थी। दोनो प्रमोद निवेशको को झांसा देते थे।

एसीपी घनश्याम की देखरेख में इंस्पेक्टर जसवीर सिंह के नेतृत्व में एसआई राहुल, एएसआई अशोक की टीम ने जांच में पाया कि निवेशकों को 11 महीने में दुगुनी रकम मिलने का झांसा दिया गया था। जांच के बाद प्रमोद नागर जूनियर को गिरफ्तार किया गया है। उदीत, प्रमोद नागर सीनियर और सुभाष नागर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रमोद नागर जूनियर फरार चल रहा था।

पुलिस की अपील

पुलिस ने लोगो से स्मार्ट निवेशक बनने की सलाह दी है। पुलिस ने अपील किया है कि झूठे लोभ लालच में ना पड़ें।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? |
05-10-2026