Delhi Police की वर्दी, फर्जी आईडी, Facebook का जाल और हनी ट्रैप का यह गैंग

Delhi police
👁️ 643 Views

Delhi police की वर्दी और फर्जी आईडी से धौंस देकर हनी ट्रैप की जाल में फंसे लोगो से मोटी रकम वसूली जा रही थी। हनी ट्रैप करने वाला यह गैंग facebook के सहारे शिकार को जाल में फांसता था। Delhi police ने इस गैंग के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गैंग में शामिल महिला और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। गैंग के लोग खुद को Delhi police का अफसर बता रकम वसूलते थे।

Delhi police की जाल में ऐसे फंसा हनी ट्रैप गैंग

दिल्ली क रोहिणी जिला डीसीपी अमित गोयल के मुताबिक स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली थी कि एक गैंग हनी ट्रैप के बहाने लोगों से मोटी रकम वसूलने का रैकेट चला रहा था। सूचना पर कार्रवाई के लिए एसीपी ईश्वर सिंह की निगरानी और स्पेशल स्टाफ इंचार्ज अमित दहिया के नेतृत्व में एसआई सुशील, एएसआई रुपेश, सुरेश, रविन्द्र, हेडकांस्टेबल राकेश, महिला हेडकांस्टेबल अनिता और कांस्टेबल विक्की की टीम बनाई गई।

पुलिस टीम ने विजय विहार में जाल बिछाया। संदिग्ध हालत में ग्रे रंग की स्कूटी पर एक शख्स दिखाई दिया। उसने Delhi police सब इंस्पेक्टर की वर्दी पहन रखी थी जबकि दूसरी स्कूटी पर सवार शख्स ने बैग में सबइंस्पेक्टर का शर्ट अलग से ले रखा था। पूछताछ में उन्होंने दिल्ली पुलिस की आईडी भी दिखाई। मगर संतोषप्रद जवाब ना मिलने पर पुलिस टीम उन्हें पुलिस थाने ले गई।

पुलिस की पूछताछ में हनी ट्रैप के नाम पर जबरन वसूली रैकेट का खुलासा हो गया। पकड़े गए लोगों की पहचान नीरज, आशीष और योगेश के रूप में हुई। नीरज के खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। ये लोग फेसबुक पर अच्छी प्रोफाइल के लोगों को हनी ट्रैप में फांस लेते थे। उन्हें रोहिणी के खास इलाके में बुलाया जाता था। जैसे ही वह आपत्तिजनक हालात में होते फर्जी पुलिसवाले बनकर तीनो लोग पहुंच जाते थे और फिर मोटी रकम वसूली जाती थी।

यह भी पढ़ें

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Dwarka की रात और जाल में फंसा फरार आरोपी, पढ़ें पूरी क्राइम कहानी | सावधान! नकली SMS से गैस बुकिंग के नाम पर ठगी, ऐसे बचें | फेसबुक एड, AI वॉइस और 22 लाख की ठगी—दिल्ली में बड़ा साइबर रैकेट बेनकाब | प्रकृति 2026 आर्ट कैंपः 50 कलाकारों की कला और पर्यावरण संदेश | क्यों हो रही है महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराध में बढ़ोत्तरी-जानिए खतरनाक ट्रेंड और सरकार के कदम | पटना के बापू सभागार में 5000 लोगों का ऐतिहासिक जमावड़ा: ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ ने छेड़ा सांस्कृतिक पुनर्जागरण का बिगुल | देहरादून में बड़ी बैठकःदेश के चिड़ियाघरो में होने जा रहा बड़ा बदलाव, “मेरा चिड़ियाघर” योजना पर बड़ा फैसला | आपका अकाउंट भी बन सकता है म्यूल? कोर्ट की सख्त चेतावनी—जमानत मिली तो बढ़ेंगे साइबर फ्रॉड | जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा हुई और मजबूतः 5 नई पुलिस चौकियाँ और 7 PRV वाहन तैनात | sanchar sathi CEIR Update: अब IMEI से तुरंत ट्रेस होगा चोरी या खोया मोबाइल, जानिए पूरी प्रक्रिया |
24-03-2026