तैरता शहर की ये होंगी खूबियां, मालदीव में बनाया जाएगा यह शहर

दुनिया का पहला तैरता शहर मालदीव में बनेगा। दुनिया का पहला तैरता शहर बनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। पर्यटकों के सबसे पसंदीदा देश मालदीव में पहला तैरता शहर बनाने की तैयारी है।

कुछ दिनो पहले ही समुद्र में तैरता शहर बनाने के लिए मालदीव सरकार और डच डॉकलैंड्स कंपनी के बीच करार हुआ है। अब मालदीव सरकार ने इस शहर का ब्लू प्रिंट जारी किया है। जिसके मुताबिक तैरते शहर के पहले ब्लाक को अगस्त में तैयार कर दिया जाएगा। इस पर काम जोरों पर चल रहा है।

क्या है शहर प्रोजेक्ट

प्रोजेक्ट चीफ के मुताबिक तैरते हुए शहर को साल 2027 में पूरी तरह तैयार कर दिया जाएगा। मालदीव सरकार ने इस फ्लोटिंग सिटी को मदद औऱ मान्यता दे दी है। इस शहर में दूसरे देश के लोग भी घर खरीद सकेंगे। वे रहने की इजाजत भी ले सकते हैं। तैरते शहर के पास इंसानी कालोनियां नहीं होने की वजह से यहां प्रदूषण भी नहीं होगा।

शहर की तकनीक

पहला तैरता शहर जिस इलाके में बनाया जाएगा वह समुद्री इलाका करीब 500 एकड़ में फैला हुआ है। इस तैरते शहर में सभी सुविधाओं के साथ ही प्राकृतिक जीवनशैली का आनंद भी लिया जा सकेगा। यह शहर नीदरलैंड में बने फ्लोटिंग मकानों की तकनीक पर आधारित होगा। इसमें 5 हजार से ज्यादा मकान होंगे। इसके अलावा होटल, हर तरह की दुकानें, खेल के मैदान और रेस्टोरेंट भी बनाए जाएंगे।

यातायात

तैरता शहर में ट्रांसपोर्ट सिस्टम लोकल समुद्री व्यवस्था के आधार पर होगा। यातायात का सबसे प्रमुख साधन नाव होगी। यहां की सड़कें सफेद बालू से बनाई जाएंगी। साइकिल, इलेक्ट्रीक बग्घी या स्कूटर चलाने की इजाजत होगी।

शहर तक जाने की सुविधा

मालदीव की राजधानी माले से तैरते शहर तक जाने के लिए नाव से सफर करना होगा। इसमें 15 मिनट का समय लगेगा। यह शहर माले के एयरपोर्ट से भी नजदीक है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश |
06-10-2026