दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े ये क्रिमिनल, कई मामलो में थी तलाश

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने विभिन्न मामलो में लिप्त 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली के विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज हत्या, आर्म्स एक्ट आदि के 05 मामलों में वांछित थे। क्राइम ब्रांच की एजीएस यूनिट ने वांछित बदमाशों के खिलाफ शुरू किए गए विशेष अभियान के दौरान इन अपराधियों को दबोचने में कामयाबी हासिल की।

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच का विशेष अभियान

क्राइम ब्रांच डीसीपी अमित गोयल के मुताबिक कानून व्यवस्था के लिए खतरा पैदा करने वाली किसी भी स्थिति को टालने के लिए, इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार, एजीएस, क्राइम ब्रांच की टीम को हिंसक अपराध में शामिल और वांछित अपराधियों पर निगरानी रखने का काम सौंपा गया था। एजीएस, क्राइम ब्रांच द्वारा वांछित अपराधियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया गया था। अपराधियों की तलाश के दौरान, मुखबिरों को तैनात किया गया और संदिग्धों पर मैनुअल और तकनीकी निगरानी रखी गई।

एसीपी नरेश कुमार की देखरेख और इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार के नेतृत्व में एसआई अगम, हवलदार दीपक, पप्पू और विनोद को सूचना मिली कि हत्या और हत्या के प्रयास के मामलों में वांछित बदमाश विपिन राणा, परवेज आलम, अरमान और वरूण दिल्ली औऱ कुरूक्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना पर उपरोक्त पुलिसकर्मियों के साथ एसआई सचिन गुलिया, एएसआई नरेन्द्र, सुरेन्द्र, हवलदार मिंटू, धर्मराज, अनूप, तारिक, श्याम सुंदर और कांस्टेबल धीरज की चार टीमों का गठन किया गया।

टीम ने दिल्ली और हरियाणा के चार अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर जाल बिछाया। इसके बाद, गुप्त सूचना के आधार पर उपरोक्त आरोपियों को पकड़ लिया गया। साकेत इलाके से आरोपी परवेज आलम खान, आरोपी वरुण उर्फ ​​परवीन उर्फ ​​गोपाल पांडव नगर से आरोपी विपिन राणा उर्फ ​​माथी को कुरुक्षेत्र, हरियाणा से और आरोपी अरमान उर्फ ​​उज्ज्वल को नारायणा, दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी परवेज आलम खान ने खुलासा किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर दो कारोबारियों के अपहरण और फिर जोर बाग में एनडीएमसी क्वार्टर की छत से फेंक कर मारने के आरोप और पांडव नगर में हत्या की चेष्टा के मामले में भगोड़ा घोषित है। वरूण रणजीत नगर का बीसी है। आरोपी विपिन मंगोल पुरी में मई में हुई हत्या की चेष्टा के मामले में फरार था। चौथा आरोपी अरमान विपिन का साथी है।

यह भी पढ़ें:

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | त्योहार पर भी ड्यूटी निभाते हैं CISF जवान, DG प्रवीर रंजन ने मिठाई बांटकर बढ़ाया हौसला | CERT-In AI Security Guidelines: एआई से जुड़े साइबर हमले की 6 घंटे में देनी होगी सूचना | मकोका में सजा मिली उम्रकैद, दिल्ली पुलिस ने कैसे जीत ली क्रिमिनल जस्टिस की यह लड़ाई | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा | दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार? | पेन ड्राइव के साथ साथ ये चीजें भी आपको बना सकती हैं साइबर क्राइम का शिकार | फर्जी लोन और स्कॉलरशिप के नाम पर कैसे होती है ऑनलाइन ठगी? बैंक अकाउंट और फर्जी कॉल के इस खेल को समझें | कार हैकिंग क्या है? Tesla FSD मामला बताता है कि सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ कैसे बन सकती है जानलेवा खतरा |
08-11-2026