दर्द और चोट का कोई मुआवजा नहीं हो सकता-एस एन श्रीवास्तव

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव ने पुलिसकर्मियों से कहा कि चोट औऱ दर्द का बदला कोई मुआवजा नहीं हो सकता। वह 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली हिंसा में घायल हुए पुलिसकर्मियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस परिवार कल्याण समिति की तरफ से मुआवाजा दिया जा रहा है मगर कोई मुआवजा किसी चोट और दर्द का इलाज नहीं कर सकती। पुलिस आयुक्त बाहरी दिल्ली में वेस्टर्न रेंज के घायल पुलिसकर्मियों को देखने गए थे। उनके साथ वेस्टर्न रेंज के विशेष पुलिस आयुक्त संजय सिंह और ज्वांयट सीपी शालिनी सिंह  बाहरी दिल्भीली पुलिस उपायुक्त डा. ए कोन सहित कई अफसर मौजूद थे।

26 जनवरी को हुई हिंसा में घायल 510 पुलिसकर्मियों में से 144 वेस्टर्न रेंज से थे। जिनमें कई लोग काफी गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने पुलिसकर्मियों के धैर्य और उनके पेशेवर रवैये की सराहना की। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि आने वाले दिनो में वो हर कड़ी से कड़ी चुनौती का सामना करने के लिए हर तरह से तैयार रहें। उन्होंने कहा कि दंगो जैसी स्थिति से निपटने के पूर्वाभ्यास नियमित तौर पर होना चाहिए। उन्होंने 26 जनवरी को अर्द्धसैनिक बलों द्वारा किए गए प्रबंधों और कार्रवाही की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए माकूल कार्रवाई के लिए हरेक पुलिसकर्मी स्वतंत्र है।

गौरतलब है कि वेस्ट्रन रेंज के घायल पुलिसकर्मियों में मोहन गार्डन एसएचओ बलजीत सिंह औऱ हवलदार जगबीर सिंह भी शामिल हैं। क्रूर भीड़ के हमले में बलजीत सिंह के दोनो हाथ टूट गए थे जबकि जगबीर पर लाठी डंडो से हमला किया गया था।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | WhatsApp चलाने का तरीका बदल सकता है! SIM Binding के नए नियम से किसे होगी परेशानी? | जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर भाग रहा था यात्री, CISF जवान अभिषेक वर्मा ने रोका, DG ने किया सम्मानित | सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक हो जाए तो क्या करें ? हाई कोर्ट के इस फैसले से समझिए अपने अधिकार | वर्दी में चैंपियन: एशियाई खेलों से पुलिस मैदान तक सीआईएसएफ के खिलाड़ियों की पदक गाथा, मिला डीजी का सम्मान | पैरोल जंपर का खेल: 60 करोड़ की हेरोइन, लखनऊ में फैक्ट्री और नक्सली कनेक्शन, दिल्ली पुलिस के खुलासे ने उड़ाए होश | साइबर ठगी के बाद शिकायत करने में देरी क्यों पड़ सकती है भारी? भोपाल के आंकड़ों से समझिए पूरी प्रक्रिया। | क्या आप जानते हैं स्टेशन मास्टर का काम,उसकी सैलरी ? | कर्तव्य निभाते हुए बिछड़ गए तीन पुलिसकर्मी, दिल्ली में 154 शहीदों को नम आंखों से नमन | एसबीआई के नाम पर फोन आए तो सावधान! डेटा लीक का यह दावा आपके लिए भी बन सकता है खतरा | सनी लियोनी और MTV Webbed: कैसे साइबर जागरूकता को युवाओं के लिए बनाया दिलचस्प? |
24-10-2026