ओएलएक्स पर चोरी की साइकिल खरीद बिक्री का धंधा, पुलिस ने पकड़ लिया जानिए पूरी कहानी, देखें वीडियो

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। ओएलएक्स(OLX) पर चोरी की साइकिल खरीद बिक्री का रैकेट चल रहा था। दक्षिणी दिल्ली की मालवीय नगर पुलिस ने मंहगी साइकिल(Bicycle) चोरी कर ओएलएक्स(OLX) पर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पकड़े गए तीन लोगों से 11 साइकिलें बरामद की गई हैं। पकड़े गए चोरो में एक आटो चालक और दूसरा एसी मैकेनिक है।

वीडियो-

दक्षिणी दिल्ली पुलिस उपायुक्त अतुल ठाकुर के मुताबिक गिताजंली में रहने वाले आदित्य मेहरा ने अपनी साइकिल चोरी होने की एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले की जांच के लिए मालवीय नगर थानाध्यक्ष सतीश राणा के नेतृत्व में एसआई संदीप कुमार, एएसआई विरेन्द्र पाल, हेडकांस्टेबल सतबीर वर्मा, राजेश, योगेश, कांस्टेबल वीर सिंह, अखिलेश और संदीप की टीम बनाई गई थी। शिकायतकर्ता से ओएलएक्स पर साइकिल खरीदने का विज्ञापन देने के लिए कहा गया। पुलिस का यह ट्रिक काम कर गया।शिकायतकर्ता से एक आशीष नाम के शख्स ने संपर्क किया। पुलिस ने आशीष कुमार से संपर्क किया और तेहखंड गांव में मुलाकात तय हुई। जैसे ही आशीष कुमार मिला उसके पास चोरी की साइकिल ही बरामद हो गई। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आशीष ने पूछताछ में बताया कि उसने यह साइकिल गौतमपुरी निवासी अनिल से खरीदी थी।  पुलिस ने उसकी निशानदेही पर अनिल को भी गिरफ्तार कर लिया। अनिल की निशानदेही पर मोहन कापरेटिव मेट्रो स्टेशन के पास से 1 साइकिल बरामद की गई। अनिल ने बताया कि उसने यह साइकिल गौतमपुरी के ही रहने वाले राहुल से खरीदी है। पुलिस ने राहुल को भी गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर 9 साइकिलें बरामद की गईं।

पूछताछ में पता चला कि राहुल पार्किंग लॉट से साइकिलें चोरी करने का काम करता था। चोरी के बाद साइकिलें अनिल को बेच दी जाती थीं। अनिल आशीष को साइकिल बेचता था औऱ आशीष OLX पर साइकिल बेचने का विज्ञापन देकर बेचा करता था।

राहुल दसवीं पास है और उसके पिता मजदूरी करते हैं जबकि अनिल पेशे से आटोचालक है। वह 12वीं तक पढ़ा है आशीष पेशे से एसी मैकेनिक है। उसके पिता दर्जी का काम करते हैं। वह अनिल के संपर्क में ओएलएक्स के माध्यम से ही आया था।

 

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Delhi Master Plan 2047: DDA की मंजूरी के बाद दिल्ली में क्या बदलेगा, पुराने मकानों से Metro तक बड़े फैसले | आपकी भाषा में आपको मिले ऑफर तो हो जाएं सावधान ! जानिए कि ऑनलाइन लोन फ्रॉड से कैसे बचें? | Commonwealth Fencing Championships 2026: CISF की अन्नू प्रिया और श्रुति जोशी ने जीते दो कांस्य पदक | Aadhaar Virtual ID (VID): आधार नंबर शेयर किए बिना ऐसे बनाएं 16 अंकों की वर्चुअल आईडी | मुंबई एयरपोर्ट पर 1.31 किलो सोना बरामद, CISF ने तस्करी की कोशिश पकड़ी | अगरतला एयरपोर्ट पर 4 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए, CISF ने फ्लाइट से उतारा | विश्व हाथी दिवस: 22,446 हाथी फिर भी खतरे में, आखिर इंसान और हाथी क्यों आमने-सामने? | साइबर ठगों के निशाने पर क्यों रहते हैं बुजुर्ग ? जानिए साइबर ठगी के ये तरीके, ऐसे करें बचाव | Meta पर भारत की सख्ती: पेड प्रमोशन, स्कैम विज्ञापन और CSAM पर उठे गंभीर सवाल | World Lion Day: गुजरात के गिर के शेरों की सफलता और आगे की चुनौती |
12-08-2026