दिल्ली सीपी सहित 30 हजार पुलिस रात भर रही सड़कों पर, 10 तस्वीरों मेें देखिए रात्रि पेट्रोलिंग

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली सीपी बालाजी श्रीवास्तव सहित दिल्ली पुलिस के 30 हजार कर्मियों ने रविवार की रात सड़कों पर पेट्रोलिंग की।

रात्रि पेट्रोलिंग की 10 तस्वीरें-

मकसद था संसद के मानसून सत्र शुरू होने से पहले सख्त सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करना। इस दौरान दिल्ली सीपी बालाजी श्रीवास्तव ने सिंघु टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर का दौरा और हालात का जायजा लिया। दरअसल पुलिस कमिश्नर बालाजी श्रीवास्तव का किसानों की तीनों आंदोलन साइट का यह पहला दौरा था ,जिसमे सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया उन्होंने अधिकारियों से बातचीत की और उचित निर्देश भी दिए।

पेट्रोलिंग के दौरान दिल्ली सीपी बालाजी श्रीवास्तव ने स्पेशल सीपी, ज्वायंट सीपी और डीसीपी से बातचीत भी की। उन्होंने डयूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से 24×7 तैयार रहने के लिए कहा।  उन्होंने संबंधित जिला पुलिस उपायुक्तों से डयूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सुविधाओं का ख्याल रखने के लिए कहा।

दिल्ली हरियाणा से सटे हुए सिंघु बॉर्डर , टिकड़ी बॉर्डर से सटे बॉर्डर इलाके में पिछले करीब 8 महीनों से किसानों द्वारा तीन कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन किया जा रहा है , दिल्ली पुलिस को ये महत्वपूर्ण जानकारी मिली थी कि मौजूदा संसद सत्र के दौरान किसानों द्वारा विरोध मार्च करते हुए ये लोग दिल्ली कूच कर सकते हैं ,लिहाजा इसी मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाते हुए और ज्यादा सतर्कता के साथ ड्यूटी करने का निर्देश देने और हालात का जायजा लेने के लिए खुद मौके पर जाना मुनासिब समझा , हालांकि इस मामले की जानकारी मिलने के बाद कई अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे ।

 

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CISF जवानों के तनाव और मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा कदम, IHBAS से 3 साल का समझौता | CRPF Women Battalion: 1986 में बनी पहली महिला बटालियन, 40 साल में ऐसे बदली महिलाओं की भूमिका | ऐप पर बढ़ता रहा मुनाफा, असली पैसा पहुंचा दुबई: जानिए Fake Trading App का नया जाल | एयरपोर्ट पर मदद के नाम पर ठगी: ₹11 हजार देने के बाद खुला राज, CISF को मिले तीन अलग नाम वाले पहचान पत्र | Tech Support Scam क्या है? कंप्यूटर पर Pop-Up दिखाकर कैसे होती है ठगी, IFSO केस से समझें पूरा तरीका | Property fraud: रिटायरमेंट के ₹1.75 करोड़ फंसे, जमीन खरीदने से पहले इन कागजात की जांच क्यों जरूरी, आप भी जान लें | RBI का नया प्रस्ताव: संदिग्ध बैंक ट्रांजैक्शन पर 60 दिन तक रोक, आपके खाते पर कब पड़ सकता है असर? | Flight Baggage Rules: विदेश जाते समय बैग में क्या नहीं ले जा सकते? दिल्ली एयरपोर्ट पर चंदन के 11 डिब्बे मिले | Train Cancelled October 2026: अक्टूबर में 40 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, टिकट है तो पहले चेक करें अपनी ट्रेन | सट्टे का पैसा शेयर बाजार तक कैसे पहुंचता है? महादेव बेटिंग केस से समझिए पूरा खेल |
25-09-2026