पराठा खाने का दिल किया तो इन चारों ने कर दिया यह काम

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। देश की राजधानी दिल्ली में अपराध का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक 12 वीं पास एक युवक ने अपने तीन नाबालिग दोस्तों के साथ मिलकर एक छोटे से मकसद के लिए अक ऐसी वारदात को अंजाम दिया जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। शराब पीने के बाद इन चारों की इच्छा पराठा खाने की हुई थी फिर क्या हुआ पढिए पूरी कहानी।

दक्षिणी दिल्ली पुलिस उपायुक्त अतुल ठाकुर के मुताबिक 26-27 दिसंबर की रात को ओला में मोटरसाइकिल चलाने वाले संतोष कुमार सिंह दिल्ली के घिटोरनी से नोएडा स्थित अपने घर वापस जा रहे थे। मांडी रोड के पास स्कूटी सवार चार लड़को ने उन्हें जबरन रोका औऱ मोबाइल फोन के साथ 12 सौ रुपये नकद लूट लिए। इस मामले की जांच के लिए एसीपी रणवीर सिंह की देखरेख में फतेहपुर बेरी थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह के नेतृत्व में एसआई नितिन, प्रदीप, कांस्टेबल कृषण, मनोज, निरंजन, धर्मवीर, जयवीर औऱ जसवंत की टीम बनाई गई।

पुलिस टीम ने इलाके की सीसीटीवी आदि खंगालने औऱ गहन जांच के बाद 21 जनवरी को मंगलापुरी के रहने वाले चमन को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ के बाद उसके तीन नाबालिग साथी भी पकड़े गए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि चमन 12 वीं पास है। बेरोजगारी में वह गलत लोगो के संगत में पड़ गया था। वारदात वाली रात उन चारो ने शराब पी। इसके बाद इनका पराठा खाने का दिल था। लेकिन जेब में पैसे नहीं थे इसलिए इन्होंने लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस मामले की अभी जांच कर रही है।

 

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच |
06-10-2026