sukanya samriddhi yojana: बदलाव के बाद क्या हैं सुकन्या समृद्धि योजना के नए नियम

Sukanya samridhi yojana
👁️ 613 Views

sukanya samriddhi yojana: सुकन्या समृद्धि योजना के नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है। नए नियम के मुताबिक योजना के खाते को सिर्फ बेटी के माता पिता या उसके कानूनी अभिभावक ही खोल या मैनेज कर सकते हैं। मतलब साफ है कि इस खाते को अब बेटी के दादा दादी या अन्य कोई रिश्तेदार नहीं चला पाएंगे। नए बदलाव के बाद सुकन्या समृद्धि योजना के नए नियम क्या हैं यह इस लेख में जानते हैं।

sukanya samriddhi yojana in hindi ये काम करने होंगे

नए नियमों के मुताबिक (SSY New rules) यदि किसी अन्य रिश्तेदार ने बेटी के नाम से सुकन्या खाता खोला हुआ है, तो उसे इस खाते को बेटी के माता पिता या कानूनी अभिभावक को ट्रांसफर करना होगा नहीं तो ऐसा खाता बंद हो सकता है। इसलिए ऐसे शख्स को इस पर तुरंत कार्रवाही करनी होगी जिसने अपने किसी रिश्तेदार की बेटी के लिए सुकन्या खाता खोला हुआ है।

इस साल हुई थी शुरूआत

sukanya samriddhi yojana की शुरूआत पीएम मोदी ने साल 2015 में की थी। पीएम मोदी ने बेटियों के भविष्य को सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस योजना को आरंभ करने का निर्णय लिया था। ताकि माता पिता को कम उम्र से ही बेटी के लिए बचत करने को प्रोत्साहित किया जा सके। यह एक लंबी अवधि की योजना है और आपकी बेटी के भविष्य के लिए निवेश करने का अच्छा ऑप्शन है।

250 रुपये से खुलवाया जा सकता है खाता

इस योजना में सरकार की तरफ से 8 फीसदी से अधिक ब्याज (sukanya samriddhi yojana interest rate 2024) मिलता है। इस खाते को बेटी के जन्म के समय या फिर 10 साल की उम्र तक (sukanya samriddhi yojana age limit) ही खोला जा सकता है। एक बेटी के नाम पर केवल एक ही सुकन्या समृद्धि खाता (Sukanya samridhi account) खोला जा सकता है। इस योजना में हर साल कम से कम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा की जा सकती है।

जब तक बेटी 18 साल की नहीं हो जाती तब तक खाते को सिर्फ माता पिता ही मैेज कर सकते हैं। यानि पैसे जमा करवाना, पैसे निकालना या अन्य कोई बदलाव करना बेटी के माता पिता ही कर सकते हैं। जैसे ही बेटी 18 साल की हो जाती है यह खाता उसके नाम हो जाता है। इसके बाद वह खुद इस खाते को मैनेज कर सकती है।

खाता कैसे खुलवाएं

सुकन्या समृद्धि खाता (sukanya samriddhi yojana post office) खुलवाना चाहते हैं तो आप आसानी से अपने घर के नजदीकी पोस्ट ऑफिस या इस योजना से जुड़े किसी बैंक में जा सकते हैं। यहां आपको खाता खुलवाने के लिए सभी जरूरी दस्तावेज और जानकारी मिल जाएंगे। खाता खोलते समय आपको अपनी और अपनी बेटी की कुछ जानकारी औऱ कुछ दस्तावेज देने होंगे।

यह भी पढ़ें

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | गलत जानकारी समाज के लिए खतरा क्यों बन गई है? अश्विनी वैष्णव का AI Summit में बड़ा अलर्ट | फ्रॉड से बचना है तो SMS से दूर हो जाएं अपना लें ये दो चीजें | दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्कर का परिवार हुए बड़े सनसनीखेज खुलासे | साइबर अपराध पर ऐसे भारी पड़ेंगे AI और Sim binding | गाय को रोटी खिलाने के फायदे: धार्मिक मान्यता, वैज्ञानिक तर्क और जीवन पर असर | क्या आप जानते हैं TRAI DND APP के ये नए फीचर | दिल्ली पुलिस की परेड, अमित शाह की सलामी और आगे का संदेश | शिवरात्रि भजन: महाशिवरात्रि पर सुनें और गाएं ये सबसे प्रभावशाली शिव भजन | TRAI की AI-आधारित स्पैम ब्लॉकिंग योजना से क्यों घबरा रहे हैं टेलीकॉम ऑपरेटर? सच क्या है | साइबर खतरों से कैसे बचा रही हैं ये 2 डिजिटल सुरक्षा पहलें? ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया खुलासा |
20-02-2026