शिल्पा शेट्टी सुपर डांसर-4 और करिश्मा कपूर जानिए पूरी बात यहां

👁️ 564 Views

इंडिया विस्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के नामी बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा इन दिनों सलाखों के पीछे कैद हैं। राज को हाल ही में मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है जिसके बाद उन्हें 23 जुलाई यानी कल तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। राज को क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर दिखाने के मामले में गिरफ्तार किया है।

राज की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा को भी सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि कुछ लोग उन्हें हिम्मत दे रहे हैं, तो वहीं कुछ ये कहते हुए सवाल खड़े कर रहे हैं कि राज ये काम करते हैं क्या शिल्पा को पता था? बहरहाल, राज की गिरफ्तारी के बाद ये खबर भी आई कि शिल्पा ने सुपर डांसर चैप्टर 4 की शूटिंग पर आने के लिए मना कर दिया गया है जिसके बाद फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर उन्हें रिप्लेस करेंगी। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक करिश्मा, शिल्पा को रिप्लेस नहीं करेंगी वो सिर्फ एक एपिसोड में गेस्ट बनकर आएंगी। करिश्मा के किसी करीबी ने वेबसाइट को बताया, ‘अभिनेत्री शो नहीं कर रही हैं। वो सिर्फ एक एपिसोड में बतौर गेस्ट नज़र आएंगी’। आपका बतो दें सोनी टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट अपकमिंग एपिसोडा का एक छोटा सा प्रोमो भी शेयर कर दिया है जिसमें करिश्मा कपूर, जज गीता पूर और अनुराग बासु के साथ शिल्पा शेट्टी वाली कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि बच्चों को डांस देखकर करिश्मा बहुत खुश और भावुक हो रही हैं।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Haridwar History-मायापुरी से गंगाद्वार तक, क्या आप जानते हैं हरिद्वार के ये प्राचीन नाम और उनके महत्व | ब्लॉकचेन पर आधारित होगा FIR से लेकर चार्जशीट तक, अब मिलेगी साइबर ठगों को सजा | नेपाल के रास्ते घुसा लश्कर का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बांग्लादेश में रचा था खतरनाक चक्रव्यूह | सपने में खुद को नहाते देखना: शुभ या अशुभ संकेत? | स्वप्न शास्त्र | सीसीटीवी कैमरा लगाने के नियम बदल गए! जानिए क्या है अपडेट | Sapne Me Bail Dekhna: कहीं ये बड़ा धन लाभ तो नहीं? जानिए शुभ-अशुभ संकेत | सपने में त्रिशूल देखना शुभ या अशुभ? शिव कृपा से बदल सकती है आपकी किस्मत, जानें मां दुर्गा और महादेव के इन संकेतों का मतलब | ऑनलाइन गेमिंग एडिक्शन इलाज: क्या भारत में समय सीमा समाधान बन सकती है | नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन: पीएम मोदी बोले–विकसित यूपी, विकसित भारत की नई उड़ान | साइबर अपराध से कमाए गए 35,925 करोड़ का रहस्यःईडी की जांच में क्या मिला |
31-03-2026