sapne me aag dekhna-नींद के दौरान लगभग सभी को सपने आते हैं। कुछ सपने डरा देते हैं तो कुछ सुखद अहसास भी कराते हैं। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सुबह के समय देखा हुआ सपना अक्सर सच होता है। आइए आपको बताते हैं कि अगर सपने में आग दिख जाए तो इसका मतलब क्या माना गया है।
sapne me aag dekhna meaning in Hindi
सपने में अगर आप खुद को आग से घिरा देखते हैं तो यह एक शुभ संकेत है। इसका संकेत है कि आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलने वाली है। माना जाता है कि ऐसा सपना आपकी विदेश यात्रा के योग बनने का भी सूचक है। लेकिन मान्यता यह भी है कि यह सपना आपको पित्त संबंधी समस्या का संकेत देता है। सपने में खुद को आग में जलते हुए देखना बहुत शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनो में आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। यह मनोकामना पूर्ण होने का संकेत भी देता है। यदि सपने में केवल धुआं दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आपको गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
- Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका
- सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका
- PM Kisan 24th Installment: अगली ₹2000 की किस्त कब आएगी? किस्त रुकी है तो ऐसे करें जांच
- Cyber Fraud: पैसा ट्रांसफर होने से पहले कैसे रुक सकती है साइबर ठगी, ₹5,043 करोड़ बचाने वाले सिस्टम को समझिए
- बाबलू डेयरी में किसने चलवाई गोलियां? डिजिटल निगरानी से खुली गांजा, वसूली और बदले की कहानी
हवन और पूजा कि अग्नि स्वप्न में देखने का मतलब बेहद शुभ है। यह आपकी मनोकामना पूर्ण होने का संकेत देता है। माना जाता है कि ऐसा सपना आने वाले दिनों में आपको घर में होने वाला मांगलिक कार्यक्रम का भी सूचक है। इसी तरह अगर आप किसी व्यक्ति को आग में जलते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है आपको व्यापार में नुकसान हो सकता है। माना जाता है कि ऐसा सपना किसी भावी समस्या के आनो का भी संकेत देता है। यह भी कहा जाता है कि ऐसा सपना भावी दुर्घटना का सूचक है।
अस्वीकरण-लेख में दी गई जानकारी विभिन्न माध्यमों से ली गई है। indiavistar.com लेख में दी गई जानकारी के सही होने की पुष्टि नहीं करता।











