sapne me uth dekna-सपनो की दुनिया का अपना विज्ञान है। लोग कहते हैं कि दिन भर जो सोचा जाता है या जो गतिविधियां होती हैं उसी के अनुसार रात को सपने भी आते हैं। मगर कई बार गहरी नींद में कुछ ऐसा सपना आता है जिसके बारे में हमने कभी नहीं सोचा होता है। सपने में ऊंट देखना भी कई तरह का संकेत लेकर आता है। इस लेख में हम सपने में ऊंट देखने के बारे में जानते हैं।
sapne me uth dekna hindi
मान्यता है कि सपने में ऊंट का दिखाई देना ऊंट की पीठ की उंचाई जैसा ही शुभ है। यानि यह उन्नति और विकास का सूचक है। माना जाता है कि ऊंट का सपना तरक्की होने का संकेत देता है। यह एक शुभ सपना माना जाता है इसलिए ऐसा सपना देखने वाले निश्चिंत होकर अपने प्रयास जारी रख सकते हैं। माना जाता है कि यह सपना उन्हें मिलने वाली तरक्की और सफलता का सूचक है।
सपने में यदि आपने खुद को ऊंट की पीठ से गिरते देखा है तो सावधान हो जाना चाहिए। ऐसा सपना अचानक आने वाली मुसीबत की ओर संकेत कर रहा होता है। ऊंट से गिरना मतलब ऊंचाई से गिरना होता है। इसलिए ऊंट की पीठ से खुद को गिरते देखें तो सावधान हो जाइए क्योंकि ऐसा सपना मिलने वाली अवनति की ओर संकेत कर रहा होता है।
बहुत से लोग यह भी मानते हैं कि सपने में ऊंट देखने का मतलब होता है कि जल्द कोई यात्रा शुरू हो सकती है। वैसे शकुनि शास्त्र और सामुद्रिक शास्त्र आदि में ऊंट का सपना किसी भी तरह से शुभ नहीं माना गया है। इनके मुताबिक सपने में ऊंट चढ़ना किसी बीमारी या शारीरिक कष्ट का सूचक है। माना जाता कि सपने में चलते हुए ऊंट का दिखाई पड़ना किसी तरह के व्यवधान का संकेत है।
यह भी पढ़ें-
- ai से दोस्ती ऐसे आपकी डिजिटल सुरक्षा के लिए है जरुरी
- mobile number verification: जानिए सरकार के mnv प्लेटफार्म के लाभ
- disposable domain का खेल समझिए रहिए सावधान
- hsrp number plate का खेल समझिए और रहिए सावधान
- मोबाइल संचार माध्यमों का दुरुपयोग रोक ऐसे कर सकते हैं साइबर क्राइम पर प्रहार
(अस्वीकरण-लेख सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित है। http://indiavistar.com लेख में छपी किसी भी जानकारी के सही होने की पुष्टि नहीं करता है। )