sapne me tota dekhna-सपने में तोता दिखाई दे तो समझ जाइए कि आपका कौन सा काम होने वाला है

sapne me tota dekhna
👁️ 715 Views

sapne me tota dekhna-ज्योतिष या स्वपन्न शास्त्र की बात करें तो सपने मे तोता का दिखना शुभ माना जाता है। मगर विशेष हालातों में तोता का सपना अशुभ संकेत भी देता है। इसलिए यह जानना जरूरी है सपने में आपको तोता किस तरह दिखाई दिया है। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि सपने में तोता का कौन सा रूप क्या संकेत दे रहा होता है।

sapne me tota dekhna Hindi

सपने में यदि पिंजरे में तोता दिखाई दे तो माना जाता है कि यह सपना अचानक धन प्राप्ति का संकेत देता है। अगर सपने में तोता आपके कंधे पर बैठा दिखाई दे तो मान लीजिए कि आपको अपने बिजनेस में कामयाबी मिलने वाली है। तोता अगर जोड़े में दिखाई दे तो विवाह या प्रेम संबंधों के लिए यह काफी शुभ संकेत माना जाता है।

सपने में अगर तोता आपसे बात कर रहा है तो ऐसा सपना अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा सपना संकेत देता है कि कोई आपको धोखा देने वाला है। सपने में तोता का दिखाई देना मान सम्मान में वृद्धि का संकेत भी करता है। वैसे सामान्य रूप से तोते का सपना किसी मेहमान के आने का सूचक भी माना जाता है।

सपने में उड़ता हुआ तोता देखना शुभ सपना नहीं माना जाता है। सपने में मार्केट से तोता खरीदना इस बात का संकेत देता है कि भविष्य में आप अच्छी खासी खरीदारी करने वाले हैं। ऐसा सपना शौक पर किए जाने वाले खर्च का संकेत भी देता है। सपने में तोते को पकड़ना इस बात का संकेत देता है कि आपके पीठे पीछे कोई आपका मजाक उड़ा रहा है और आप उसे पड़ लेंगे।

सपने में तोते का अंडा देखना नई शुरूआत होने का सूचक होता है। सपने में मरे हुए तोते को देखना शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा सपना किसी प्रयास के शुरूआत में ही दम तोड़ देने का संकेत देता है। समुद्री यात्रा में तोते को देखना जल्द ही होने वाली यात्रा की ओर संकेत देता है। सपने में चहकते हुए तोते को देखना आपके भटकाव का संकेत देता है। वहीं सपने में तोते को खोजना भी अच्छा नहीं माना जाता है।

यह भी पढ़ें

(अस्वीकरण-लेख सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित है। https://indiavistar.com लेख में छपी किसी भी जानकारी के सही होने की पुष्टि नहीं करता है।)

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | क्या आप जानते हैं हरियाणा ने साइबर अपराध पर नकेल कैसे कसी | सरकारी योजना के लिए ऑनलाइन राजिस्ट्रेशन की गाइड | सरके चुनर विवादः रिलीज से लेकर बैन तक पूरी कहानी | साइबर फ्रॉड में बैंक खाता फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट का क्या है नया फैसला | 2026 विधानसभा चुनाव कहां कहां हैं, कितनी हैं सीटें, चुनाव आयोग ने कितने पर्यवेक्षक नियुक्त किए | क्या आपको बिना आवेदन किए लोन मंजूर होने का मैसेज मिला ? | मध्यमा परीक्षा 2026 आरंभ, बोर्ड अध्यक्ष का औचक दौरा | साइबर फ्रॉड रिपोर्ट करें: Suspect Repository और GAC गाइड | दर्शन के बाद ऑटो में छूटा बैग, CCTV से ट्रेस कर दतिया पुलिस ने लौटाया | भोजपुरी सिनेमा के ‘इनसाइक्लोपीडिया’ को मिला बेस्ट लिरिसिस्ट का सम्मान |
19-03-2026