Sapne me jeevanashailee-जीवनशैली से जुड़े सपने एक खास संकेत लेकर आते हैं। स्वप्न शास्त्र की मानें तो इनके अर्थ गहरे होते हैं। ये सपने आपकी हमारी जीवनशैली से जुड़े होते हैं। हालांकि ये सपने में थोड़े अंतर के साथ दिखाई देते हैं। लेकिन काफी कुछ दिनचर्या से जुड़ी गतिविधियों से मिलती-जुलती चीजें ही सपने में दिखाई पड़ती हैं। फिर हम उसके मतलब के बारे में सोचने लगते हैं। जानते हैं कि सपने में दिनचर्या से जुड़ी चीजें क्यों दिखाई पड़ती हैं।
Sapne me jeevanashailee
आजकल हर शख्स का लाइफ स्टाइल काफी सक्रिय, व्यस्त और तनाव से भरा होता है। ऐसे में उन्हें कम ही समय मिलता है कि वह फ्री होकर किसी चीज के बारे में कुछ सोच सकें। उनके दिमाग में वही उनकी बीमारी, आय और दिनचर्या से जुड़ी अन्य चीजें चलती रहती हैं। यही उनकी एंजायटी और डिप्रेशन का भी कारण बनता है।
विभिन्न माध्यमों में दी गई साइंटिस्टों की राय मानें तो जो स्वभाव से गंभीर व्यक्ति होते हैं वह दिनचर्या से जुड़ी चीजों को अपने दिमाग में रखते हैं। रात के समय दिमाग जैसे ही थोड़ा आराम और चैन की मुद्रा में आता है वह वही सारी बातें सोचने लगता है। इसीलिए ऐसे लोगों के सपने में दिनचर्या से जुड़ी चीजें ज्यादा दिखाई पड़ती हैं।
कई बार हमारे जीवन में कुछ ऐसी घटनाएं हो जाती हैं जिनसे हमें सदमा लगता है। इन सदमों से कई बार हम उबर ही नहीं पाते दिन में वही चीजें दिमाग में चल रही होती हैं, और रात में सोते समय दिमाग वही चीजें सोचने लगता है जो रात में सोते समय सपने के रूप में आ जाती हैं। गर्भवस्था के समय महिलाएं हार्मोनल परिवर्तन की स्थिति से गुजर रही होती हैं। इस समय वह मानसिक रूप से काफी सेंसेटिव हो जाती हैं इसीलिए उन्हें भी सपने अधिक आते हैं।
पढ़ने योग्य
- आप भी जानिए adhar card पर आधारित UPI प्रमाणीकरण की कमियां और इसके सुधार के उपाय
- cyber crime के चार यक्ष प्रश्न और उनके जवाब आपको भी जानना चाहिए
- झारखंड में जनजातीय गौरव वर्ष कौन मना रहा है, क्या है उद्देश्य
- mobile phone safety के लिए अपनाएं ये आसान उपाय
- epfo portal में हो गए कई सुधार, ऐसे होगा आपका अब आसान
(अस्वीकरण-लेख सामान्य जानकारी और विभिन्न माध्यमों से मिली जानकारी पर आधारित है। http://indiavistar.com लेख में छपी किसी भी जानकारी के सही होने की पुष्टि नहीं करता है)