Sapne me Bhatakana-सपने में भटकने का मतलब है साफ समझ जाइए यहां आप

Sapne me bhatakna
👁️ 796 Views

Sapne me Bhatakna-सपनो के बारे में कई बात प्रचलित है। अक्सर सपने में में हम रास्ता भूल जाते हैं। या कई बार हम गहरी नींद में आए सपने में हम खुद को भटकते हुए देखते हैं। आखिर क्या है इस तरह के सपने का मतलब। स्वप्न्न शास्त्र इस तरह के सपने के बारे में विस्तार से बताता है। इस तरह के सपने इंसान कुछ खास हालात में आ रहे होते हैं। आइए जानते हैं इस तरह के सपने क्या संकेत देते हैं।

Sapne me Bhatakna in Hindi

यदि कोई व्यक्ति सपने में रास्ता भटक जाता है, या कहीं पर रास्ता भूल जाता है तो इसका एक खास संकेत होता है। माना जाता है कि ऐसा सपना बताता है कि व्यक्ति काफी दुविधा में है। इस दुविधा से निकलने के लिए वह कोई ठोस निर्णय नहीं ले पा रहा है। ऐसी स्थिति में इंसान को मन शांत करके ठंडे दिमाग से सोचना चाहिए। इसी के मुताबिक दुविधा से निकलने के लिए कोई निर्णय लेना चाहिए।

अगर सपने में कोई बिल्डिंग दिखे और खुद को उसमें भटकता हुआ और बाहर निकलने का रास्ता तलाश करते हुए पाएं तो यह भी खास संकेत देता है। इस तरह का सपना दिल की आवाज सुनने का संकेत दे रहा होता है। माना जाता है कि ऐसा सपना देखने वाले इंसान को किसी मुसीबत से बाहर आने के लिए दिल की आवाज को सुनना चाहिए।

अगर सपने में अपने ही घर का रास्ता भूल जाएं तो सेहत के प्रति काफी सावधान होने की जरूरत है। ऐसा सपना बताता है कि आप कोई बीमारी से ग्रसित हो सकते हैं। ऐसे में सेहत पर अत्यधिक ध्यान देना फायदेमंद रहेगा। सपने में किसी भूल-भुलैया में भटकना दिखे तो यह मानसिक उलझन का संकेत देता है। ऐसे में व्यक्ति को परेशानियों और उलझन को जल्द से जल्द खत्म करने पर ध्यान देना चाहिए।

अस्वीकरण-लेख सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित है। https://indiavistar.com लेख में दी गई किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी का इस्तेमाल करने या सही मानने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूरी है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Panaji police cyber crime model: क्या पूरे देश में लागू हो सकता है गोवा पुलिस का सुरक्षा मॉडल | cisf raising day: मेट्रो से एयरपोर्ट तक CISF की अनकही कहानी | क्या आप जानते हैं डिजिटल सेतु और इसके फायदों को | QR code स्कैम से सावधान, जान लें बचने के ये उपाय | प्राइवेसी सेटिंग्स के बारे में जान लें ये जरूरी बातें | क्या आप जानते हैं किसी लिंक पर क्लिक करने के खतरे से बचने का उपाय ? | वर्दी बताएगी अनुभवः CISF में इस फैसले से वरिष्ठ कांस्टेबलों को मिली नई पहचान | अब आपका whatsapp ऐसे चलेगा, जान लें ये जरूरी नियम | दिल्ली में फर्जी ईडी रेड का सनसनीखेज खुलासा, मेड ही निकली मास्टरमाइंड | जान लीजिए मैसेजिंग ऐप्प पर ढील से कैसे बढ़ रहा है साइबर क्राइम |
06-03-2026