दिल्ली में यूं पकड़ा गया एक लाख का इनामी

 नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली की द्वारका पुलिस की जेलबेल सेल ने एक लाख के इनामी वांटेड बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शखस का नाम राहुल मरोदिया है। उस पर एक प्रोपर्टी डीलर को सरेआम गोली मारने का आरोप है। द्वारका डीसीपी संतोष मीणा के मुताबिक जेल बेल सेल में तैनात एएसआई राकेश को वांटेड राहुल के बारे में सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर  एसीपी आपरेशन सेल की देखरेख में एसआई दीपक सिवाच, एएसआई राकेश, सुरेन्द्र, महेश. हेडकांस्टेबल दीपक कर्णवाल, कांस्टेबल रवि, मनीष और विनीत को धूल सिरस चौक पर जाल बिछाने के लिए कहा गया।  पुलिस टीम को देख संदिग्ध हालत में घूम रहे राहुल ने फरार होने की कोशिश की उसने देशी तमंचा भी निकाल लिया मगर एएसआई राकेश ने जान की परवाह ना करते हुए उस पर छलांग लगाते हुए देशी तमंचा छीन लिया। इसी बीच कांस्टेबल रवि और मनीष भी करीब आ गए। राहुल को काबू कर लिया गया। बाद में पता लगा कि राहुल अपनी पत्नी से मिलने जा रहा था। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने उस पर एक लाख का इनाम घोषित किया था।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश |
07-10-2026