#Corona महामारी से छुटकारे के लिए देश भर में किया गया इस तरह का यज्ञ

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। Corona महामारी से देश भर को छुटकारा मिले इसके लिए देश भर में विशेष प्रकार का यज्ञ आयोजित किया गया। वैश्विक कोरोना महामारी के मुक्ति के लिए देश भर की 19500 गौशालाओं में 4 मई 2021 सुबह 8 बजे से हवन यज्ञ किए गया|
हवन यज्ञ में देसी गाय के गोबर से बने उपलों से अग्नि प्रज्वलित कर देसी गाय के घी व हवन सामग्री के साथ वैदिक मंत्रोंच्चार कर 108 आहुतियां दी गईं। इस तरह के यज्ञ का मकसद कोरोना संक्रमण के इस दुष्टकाल में एक समूह मन की शक्ति का एक दुर्गा शक्ति का आगाज करना है जिससे देशवासियों में निराशा का हताशा का चक्र टूटे उनमें आशा और उल्लास का भाव जागे तथा एक सामूहिक शक्ति भाव का पुनरोदय हो सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण हो इसके लिए यह आयोजन राष्ट्रीय गोधन महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक विजय खुराना व पूज्य सन्तों के आशीर्वाद से देशभर में आयोजित किया गया है जिसमें देश की गौशालाओं एवं सामाजिक, अध्यात्मिक संस्थाओं के सहयोग व सफलता से संपन्न हो जो प्राणी मात्र के हितार्थ हम सब से सहभागी बने |
और भारत को कोरोना महामारी पर विजय प्राप्त हो हवन यज्ञ आदि से वायुमंडल शुद्ध स्वच्छ एवं आरोग्य दायक बनता है जिसके परिणाम स्वरूप तन और मन को शांति मिलती है व प्रदूषण जनित तनावों- विकारों से राहत मिलती है एवं शारीरिक मानसिक ऊर्जा प्राप्त होती है| गाय के गोबर से बने उपलों से हवन करने से पर्यावरण की शुद्धि तो होगी ही साथ ही कोरोना जैसी महामारी से मुक्ति हेतु यह उपाय सफलतम सिद्ध होगा।
हवन से बड़ी से बड़ी विपदाओं का शमन होता है। हवन की परम्परा वेदों से चली आ रही है। शुभेश शर्मन अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण महासभा ने विशेष आग्रह किया है की हम अपनी संस्कृति एवं वैदिक परम्परा से जुड़े रहें तभी राष्ट्र में शांति होगी।
उन्होंने हवन के महत्व को बताते हुए कहा कि हवन से ही प्रकृति की रक्षा तथा मानव के कष्टों का निवारण सम्भव है

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | साइबर धोखाधड़ी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, साइबर ठगों को नहीं मिलेगी आसानी से राह | मोबाइल हैक होने से कैसे बचाएं? फोन में ये 7 गलतियां आपको बना सकती हैं साइबर अपराधियों का निशाना | WhatsApp पर मोबाइल नंबर कैसे छिपाएं? आने वाला है नया प्राइवेसी फीचर, जानिए कैसे करेगा काम | त्योहार पर भी ड्यूटी निभाते हैं CISF जवान, DG प्रवीर रंजन ने मिठाई बांटकर बढ़ाया हौसला | CERT-In AI Security Guidelines: एआई से जुड़े साइबर हमले की 6 घंटे में देनी होगी सूचना | मकोका में सजा मिली उम्रकैद, दिल्ली पुलिस ने कैसे जीत ली क्रिमिनल जस्टिस की यह लड़ाई | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा | दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार? |
12-11-2026