दिल्ली में कोरोना पर उठाए गए कदमों की समीक्षा

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

नई दिल्ली,इंडिया विस्तार। केंद्रीय गृह सचिव ने 25 जून को एक बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में 21 जून को हुई बैठक में दिल्ली में कोविड की स्थिति के बारे में लिए गए विभिन्न फ़ैसलों के कार्यान्वयन की समीक्षा की। बैठक मे दिल्ली के मुख्य सचिव और स्वास्थ्य सचिव के साथ ही नीति अयोग के सदस्य डा. वी के पाल, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(AIIMS) के निदेशक डा. रणदीप गुलेरिया और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के महानिदेशक बलराम भार्गव भी शामिल हुए।


गृह सचिव ने इस बैठक में जाना कि केन्द्रीय गृह मंत्री द्वारा निर्देशित सभी निर्णय सुचारू और समयबद्ध तरीके से लागू किए गए हैं और दिल्ली के लिए एक कोविड रिस्पोंस योजना को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इसके साथ ही दिल्ली में कोविड से संबंधित कार्यों के लिए जिला स्तरीय टीमों का भी गठन किया गया है। बैठक में यह भी बताया गया कि केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा निर्धारित समयसीमा के अनुसार दिल्ली में कोविड प्रकोप वाले सभी क्लस्टर समेत कंटेनमेंट ज़ोन के पुनर्निर्धारण का काम 26 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही घर-घर स्वास्थ्य सर्वे भी 30 जून को संपन्न हो जाएगा।


केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के निर्देशानुसर दिल्ली में ‘सीरोलॉजिकल सर्वे’ पर भी चर्चा की गई। एनसीडीसी और दिल्ली सरकार संयुक्त रूप से यह सर्वे करेंगे। सर्वेक्षण 27 जून से शुरू होगा और सभी संबंधित सर्वे टीमों का प्रशिक्षण कल पूरा हो गया।

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने दिल्ली के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में कोविड संक्रमण को रोकने व पता लगाने के लिए आरोग्य सेतु और इतिहास ऐप्स के उपयोग की भी मंज़ूरी दी थी। दिल्ली सरकार की जिला टीमों को एनसीडीसी प्रशिक्षकों द्वारा ऐप्स के संयुक्त उपयोग पर कल प्रशिक्षण दिया गया।

Support India Vistar
Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 30 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सावधान! साइबर ठग बदल रहे हैं ठिकाना, बचना है तो जानिए ये उपाय | भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में रिकॉर्ड कारोबार, 1.8 लाख लोग पहुंचे, ₹5,000 करोड़ के अवसर | सावन महोत्सव में दिखी बिहार की महिलाओं की नई तस्वीर, स्टॉल से सम्मान तक छाया उद्यमिता का रंग | ऑनलाइन प्रिडेटर से कैसे बचें ? साइबर स्टॉकिंग, फेक प्रोफाइल और ऑनलाइन उत्पीड़न से सुरक्षा के तरीके | पेंशन कार्ड वाले ऑफर से सावधान, जानिए बचने के उपाय | Rent a Boyfriend Scam: महिला हैं तो जरूर पढ़ लें, और रहिए सावधान | 14 ATM काटे, 13 साल तक बचता रहा! मेवात का ATM मशीन काटने वाला बदमाश भिवाड़ी से गिरफ्तार | CISF की श्रुति जोशी ने Commonwealth Fencing Championships में जीता टीम गोल्ड, व्यक्तिगत स्पर्धा में भी हासिल किया था कांस्य | पार्सल स्कैम क्या है? सोशल मीडिया दोस्ती से कस्टम अधिकारी तक, ऐसे होती है ऑनलाइन ठगी | मानव हाथी संघर्ष के कारण और उपाय: झारखंड में क्यों बढ़ रहा टकराव, क्या है वन विभाग की रणनीति? |
18-08-2026