रायपुर के सांसद ने कोरोना से निपटने के लिए उठाए ये कदम

रायपुर, इंडिया विस्तार। रायपुर के लोकसभा सांसद सुनील सोनी ने कोरोना से निपटने के लिए अपने इलाके के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के साथ-साथ अपने फंड से पैसे भी दिए।

लोकसभा सांसद सुनील सोनी ने आज यहां जिला कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में कोविड महामारी से उत्पन्न ताज़ा हालात की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह मानवता की कठिन परीक्षा का वक्त है। हमें आपसी सहयोग एवं समन्वय के साथ पूरा ध्यान कोरोना पीड़ित लोगों की सेवा में लगाना है। उन्होंने जिला प्रशासन से हालात की जानकारी लेकर संकट से निपटने में हरसंभव सहयोग एवं सहायता का भरोसा दिलाया। सांसद श्री सोनी ने बैठक में एम्बुलैंस की मांग आने पर तत्काल इसकी स्वीकृति प्रदान की और बैठक में ही सांसद निधि से 20 लाख रुपये की स्वीकृति पत्र जिला प्रशासन को सौंप दिया। बैठक के बाद सांसद श्री सोनी ने नयी मण्डी परिसर में तैयार हो रहे कोविड केयर अस्पताल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों और तकनीकी अफसरों के मार्गदर्शन में ही अस्पताल का काम कराने को कहा है। इस अवसर पर उनके साथ विधायक प्रमोद कुमार शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष  चित्तावर जायसवाल, पूर्व विधायक सनम जांगड़े, जिला पंचायत सदस्य  नवीन मिश्रा एवं नगरपालिका परिषद के सभापति  संकेत शुक्ला भी उपस्थित थे।
सांसद श्री सोनी ने बैठक में कहा कि कोविड मरीज़ों की इलाज के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने में स्थानीय समाजसेवी एवं औद्योगिक संस्थाओं का अच्छा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने ऐसे सभी दानदाताओं के प्रति उदार सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इससे जरूरत के अनुरूप वेंटीलेटर, ऑक्सीजन बेड आदि सुविधा सुनिश्चित हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में फिलहाल जिला अस्पताल में ही केवल 8 वेंटीलेटर सुविधा है। बहुत जल्द 22 और वेंटीलेटर मिलने की संभावना है। वेंटीलेटर संचालन के लिए तकनीकी कर्मचारियों की जरूरत होने पर सांसद ने तत्काल विज्ञापन निकालकर भरती करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर विकराल रूप ले चुकी है। पूरी ताकत झोंकने का समय आ चुका है। अकेले स्वास्थ्य विभाग के जिम्मे की बात नही है। अन्य सरकारी विभागों, समाजसेवी और औद्योगिक संस्थाओं को भी सहयोग के लिए और हाथ बटाना होगा। सांसद श्री सोनी ने कोविड जांच की वर्तमान गति को और बढ़ाये जाने के निर्देश दिए। यह प्रयास हो कि संक्रमित लोग एक बार में छंट जाएं तो इसका संक्रमण दर कम हो जाएगा। उन्होंने ऐसी हालात में पूरी संवेदनशीलता के साथ पुलिस विभाग को भी अपनी भूमिका निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने पॉजिटिव पाए गए मरीज़ों को शहरी क्षेत्रों में नगरीय निकायों के जरिये दवाई बंटवाने के निर्देश दिए। ग्रामीण इलाकों में ग्राम पंचायतों का सहयोग लिया जाए। विधायक प्रमोद शर्मा ने कोरोना के वर्तमान फैलाव पर चिंता जाहिर करते हुए जिला प्रशासन को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
श्री सोनी ने बैठक के बाद नयी मण्डी परिसर पहुंचकर प्रस्तावित कोविड केयर हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां विकसित की जा रही व्यवस्थाओं और सुविधाओं का जायज़ा लिया। सांसद ने कहा कि वेंटिलेटर और ऑक्सीजन पाइप का मरीज़ के बिस्तर तक पहुंचाने में स्वास्थ्य विभाग के तकनीकी अफसरों का सहयोग लिया जाना चाहिए। उन्होंने केयर सेन्टरों में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण भोजन परोसने के निर्देश भी दिए। सीएमएचओ डॉ सोनवानी ने बैठक में बताया कि 14 अप्रैल तक जिले में 3 लाख 43 हज़ार कोविड के नमूने लिए जा चुके हैं। जिनमे 16625 लोग कोरोना पॉजिटिव आये हैं। जिले में 187 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। तथा 10696 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता ने बैठक में कोविड से निपटने में जिला प्रशासन की अब तक कि रणनीति से अवगत कराया। इस अवसर पर एडिशनल एसपी निवेदिता पाल, जिला पंचायत सीईओ हरिशंकर चौहान, संयुक्त कलेक्टर एवं खाद्य प्रभारी लवीना पांडेय, संयुक्त कलेक्टर एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी टेकचन्द अग्रवाल, ईई लोक निर्माण विभाग टीसी वर्मा, ईई पीएचई श्री मरकाम, ईई सीएसईबी श्री राठिया,डीपीएम सृष्टि मिश्रा, एसडीओ विद्युत यांत्रिकी  सूर्यवंशी, तहसीलदार गौतम सिंह, मण्डी सचिव योगेश अग्रवाल आदि अधिकारी उपस्थित थे।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | बढ़ रहा है डिस्पोजेबल ईमेल का खतरा: साइबर अपराधी कैसे छिपा रहे हैं अपनी पहचान, जानिए कैसे होगी रोकथाम | कड़ी सजा से ही काबू में आएगा साइबर अपराध, IT Act में बदलाव की जरूरत | कोरबा में 500 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, वैदिक विधि से हुआ स्वागत | QR-सक्षम पुलिस पहचान पत्र: पुलिस बनकर ठगी करने वालों पर लगेगी लगाम, नागरिकों को मिलेगा डिजिटल सुरक्षा कवच | WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए I4C की चेतावनी, एक गलती से निजी चैट और कॉन्टैक्ट तक पहुंच सकते हैं साइबर अपराधी | एआई से लिखे शोध में फर्जी कानूनी फैसलों का खतरा, छात्रों और शोधकर्ताओं को क्यों सतर्क रहने की जरूरत? | साइबर फ्रॉड में नुकसान होने पर मिल सकता है ₹5 करोड़ तक का मुआवजा, जानिए झारखंड की नई व्यवस्था में कैसे करें दावा | CISF महिला ब्रास बैंड: कैसे सामान्य ड्यूटी की महिला जवानों ने राष्ट्रीय स्तर पर बनाई अपनी पहचान | मेटा की ‘स्कैम से बचो’ माइक्रोड्रामा श्रृंखला: साइबर धोखाधड़ी के विरुद्ध जागरूकता की एक अभिनव पहल | UPI PIN चोरी करने वाला Android Overlay Scam क्या है? मोबाइल की एक परमिशन से कैसे खाली हो सकता है बैंक खाता |
26-11-2026