नेशनल वोटर डे पर इन अफसरों को राष्ट्रपति ने दिया सम्मान

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली में बीते वर्ष हुए विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को जागरूक करने औऱ बेहतर चुनाव प्रबंध के लिए छह अफसरों को सम्मानित किया गया है। नेशनल वोटर डे पर इन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सम्मानित किया।

दिल्ली मेे नागरिक संशोधन कानून को लेकर चल रहे विरोध के बीच शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर प्रवीर रंजन और आर एस कृष्णैया को सम्मानित किया गया। इनके अलावा दक्षिण पूर्वी जिले की निर्वाचन अधिकारी हरलीन कौर को भी सम्मानित किया गया। प्रवीर रंजन वर्तमान में स्पेशल सीपी क्राइम के पद पर काम कर रहे है। दिल्ली हिंसा के ज्यादातर मामलो की जांच भी उन्हीं के नेतृत्व में हुई है।

चुनाव के दौरान कानून और व्यवस्था को ठीक से संभालने के लिए मध्य दिल्ली के तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनदीप सिंह रंधावा, नई दिल्ली के डीसीपी डा. ईश सिंघल और सहायक प्रोफेसर डा. सत्येन्द्र सिंह को भी सम्मानित किया गया। मनदीप सिंह रंधावा इस समय यातायात पुलिस में तैनात हैं। वह दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी का भी कामकाज संभाल चुके हैं।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | अभय चैटबॉटः डिजिटल अरेस्ट से बचा सकता है सीबीआई का यह AI टूल | Up transfer: यूपी में अब दो दर्जन और आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया | UP IAS Transfer: यूपी में 40 आईएएस अफसरों के तबादले, 15 जिलों के डीएम भी बदले | पश्चिम बंगाल चुनाव 2026ः ‘CAPF’ का ‘वन इलेक्शन फोर्स’ मॉडल, डीजी स्तर पर सुरक्षा ब्लू प्रिंट तैयार | चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया देंगे 22वां डीपी कोहली व्याख्यानः साइबर अपराध की चुनौतियों पर फोकस | डॉक्सिंग क्या है? क्या आप doxing से बच सकते हैं? | कहीं आपको नौकरी का ऑफर भेजने वाला फर्जी तो नहीं ! जानिए साइबर ठगी के इस नए तरीके को | झारखंड में आयोजित होगा राष्ट्रीय वन मेला 2026 | सपने में गोबर के उपले देखनाः धन लाभ या करियर में बदलाव के संकेत | भूतबंगला 2026ः अक्षय कुमार की बेस्ट फिल्म साबित होगी ? |
21-04-2026