छतीसगढ़ के जगदल पुर में पुलिस वालों ने इस तरह मनाया योग दिवस

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर छतीसगढ़ के जगदल पुर में पुलिस के आला अफ़सरों से लेकर सारे पुलिसकर्मीयों ने योगाभ्यास किया।
इस अवसर पर बस्तर पुलिस महानिरीक्षक, सुंदरराज पी., पुलिस अधीक्षक, बस्तर दीपक झा, उप पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर परमा एवं पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों मौजूद थे ।
कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखकर पुलिस के अधिकारी व कर्मचारीगण सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए योगाभ्यास किया।

इस अवसर पर योग प्रशिक्षक द्वारा योग के महत्व के बारे में जानकारी दी गई कि योग से शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित किया जा सकता है। योग के 8 सूत्र यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि है। इसके माध्यम से स्वस्थ्य जीवन शैली के लिए आज बड़े पैमाने पर योग एवं प्राणायाम को अपनाया जा रहा है। जिसका प्रमुख कारण है व्यस्त, तनावपूर्ण, खान-पान एवं अस्वस्थ्य दिनचर्या में योग के सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी. ने जवानों को विभिन्न बीमारियों, मानसिक तनाव, खानपान एवं आधुनिक जीवनशैली में योग के महत्व के संबंध में जानकारी दी गई। सभी को योग एवं प्राणायाम करना जरुरी है इससे शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के साथ-आपके जीवनशैली में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। वर्तमान में कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुये व्यायाम के साथ-साथ, योगा एवं प्राणायाम का बहुत जरूरी है जिससे शरीर में इम्युनिटी और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

पुलिस अधीक्षक, बस्तर श्री दीपक झा ने कहा कि जवानों को प्रत्येक दिन योग करना चाहिए जिससे शरीर के साथ साथ मन भी स्वस्थ्य होती हैं। योग तनाव और चिंता से मुक्त कर आत्मविश्वास विकसित करने में सहायक सिद्ध होगा।

पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशानुसार विगत दिनों बस्तर संभाग के जिलों में पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य रखने हेतु “स्पंदन” कार्यक्रम आयोजित की जा रही है। इसी संदर्भ में आज दिनाँक 21.06.2020 को आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी. एवं पुलिस अधीक्षक, बस्तर श्री दीपक झा द्वारा यहाँ के सभी अधिकारी व जवानों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने हेतु योगा, खेलकूद, व्यायाम और सकारात्मक जैसे गतिविधियों को जीवन की हिस्सा बनाने की अपील की गई।

Support India Vistar
Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 30 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश |
06-10-2026