बीमा सखी योजना पीएम मोदी करेंगे लांच, महिलाओं को मिलेगें हर माह पैसे

बीमा सखी योजना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पानीपत से महिलाओं के लिए ‘बीमा सखी’ योजना शुरू करेंगे। उन्होंने 22 जनवरी 2015 को पानीपत से ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान भी शुरू किया था। बीमा सखी योजना का उद्देश्य बीमा के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। यह महिला उद्यमिता को बढ़ावा देता है और पूरे भारत में आर्थिक विकास में महिलाओं की भूमिका को बढ़ाता है।

बीमा सखी योजना क्या हैः

इस योजना के तहत, महिलाएँ जीवन बीमा निगम की एजेंट बनेंगी, जिससे वे बीमा बेच सकेंगी और आय अर्जित कर सकेंगी। यह पहल महिला सशक्तिकरण और आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है। “बीमा सखी योजना” महिलाओं की वित्तीय सुरक्षा पर केंद्रित है, जो महिलाओं के लिए बीमा कवरेज को बढ़ावा देती है। यह योजना महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करती है। इसका उद्देश्य आर्थिक विकास में महिलाओं की भूमिका को बढ़ाना है।

यह है पात्रताः

बीमा सखी योजना 18 से 70 साल की महिलाओं को ध्यान में रख कर डिजाइन की गई है। इस योजना के तहत महिलाओं को तीन साल तक प्रशिक्षण और इस दौरान वजीफा भी दिया जाएगा। इसके बाद वे महिलाएं एसआईसी एजेंट के रूप में काम करने के पात्र हो जाएंगी। स्नातक स्तर की महिलाओं को एलआईसी में विकास अधिकारी बनने का भी मौका मिलेगा। माना जा रहा है कि इससे ग्रामीण और अर्द्धशहरी क्षेत्र में वित्तीय जागरूकता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

बीमा सखी योजना का नियुक्ति पत्र पीएम देंगेः

लांचिंग कार्यक्रम में पीएम मोदी बीमा सखियों को नियुक्ति पत्र देंगे। यह पहल ना केवल महिलाओं को रोजगार के अवसर बढ़ाएगी बल्कि उन्हें आत्म निर्भर बनने की राह पर भी अग्रसर करेगी। इस योजना से खासकर ग्रामीण क्षेत्र मे रहने वाली महिलाओं को विशेष लाभ मिलेगा।

हर माह मिलेंगे इतने पैसे कितनी महिलाओं को लाभः

योजना के तहत महिलाओं को हर माह 7 से 21 हजार रुपये मिलेंगे। दूसरे साल में यह राशि 1 हजार कम करके 6 हजार रुपये कर दी जाएगी। तीसरे साल में हर माह 5 हजार रुपये मिलेंगे। इसके अलावा 21 हजार रुपये का अलग से योगदान दिया जाएगा। जो महिलाएं बीमा का टारगेट पूरा करेंगी उन्हें अलग से कमीशन भी मिलेगा। योजना के पहले फेज में 35 हजार महिलाओं को बीमा सखी बनाया जाएगा । बाद में 50 हजार और महिलाओं को इससे जोड़ा जाएगा। योजना में राजिस्ट्रेशन के लिए 18-50 की उम्र होना जरूरी है। इसके अलावा दसवीं तक की शिक्षा होना भी आवश्यक होगा।

यह भी पढ़ेंः

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CISF में खेल सुविधाएं: जवानों की फिटनेस के लिए नोएडा में नया मल्टी-स्पोर्ट एरिना | साइबर सुरक्षा के 10 जरूरी नियम: पासवर्ड, डेटा बैकअप और ऑनलाइन ठगी से ऐसे बचें | सीआईएसएफ महिला तीरंदाजी टीम बनी चैंपियन, बल ने 16 पदक जीते | मोबाइल पर बिना लॉगिन किए ही आ रहा है OTP या Approval request ? अकाउंट हैक होने से पहले कर लें यह काम | CISF जवान की मौत पर परिवार को कितना पैसा मिलता है? बीमा, पेंशन और सरकारी सहायता की पूरी जानकारी | AI से कैसे होती है साइबर ठगी? आपकी आवाज, बैंक खाते और शेयर निवेश पर मंडरा रहा खतरा | JEE main के लिए NTA का सिलेबस, ऐसे करें डाउनलोड | आपके नाम पर खुल सकता है म्यूल बैंक खाता, साइबर ठगी में फंसने से बचने के लिए जानें ये जरूरी बातें | WhatsApp चलाने का तरीका बदल सकता है! SIM Binding के नए नियम से किसे होगी परेशानी? | जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर भाग रहा था यात्री, CISF जवान अभिषेक वर्मा ने रोका, DG ने किया सम्मानित |
29-10-2026