pm kisan yojana: पीएम किसान योजना कि किश्त के लिए किससे करें शिकायत, कब आएगी अगली किश्त

pm kisan yojana

pm kisan yojana status: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना(pm-kisan) छोटे और सीमांत किसानों को आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान करती है। यह योजना 24 फरवरी 2019 को शुरू की गई थी। इसमें किसानों को 6000 रुपये की वित्तीय मदद मिलती है। इसे तीन बराबर किश्तों में 2000 रु के रूप में बराबर वितरित किया जाता है। इसकी 18वीं किश्त पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के वाशिम से 5 अक्टूबर 2024 को जारी की थी।

pm kisan yojana: किश्त रूक गई है तो क्या करें

ईकेवाईसी नहीं करवाने या भूमि सत्यापन में दिक्कत होने पर हो सकता है पीएम किसान योजना की आपकी आने वाली किश्त रूक गई हो। इसके लिए आप नजदीकी सर्विस सेंटर में जा सकते हैं। यदि दोनो काम पूरे है और फिर भी किश्त रूकी है तो टोलफ्री हेल्पलाइन नंबर 155261 या टोल फ्री नंबर 1800115526 पर फोन कर सकते हैं। इसके अलावा ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर मेल कर शिकायत की जा सकती है।

कब आएगी 19 वीं किश्त

चूंकि 18 वीं किश्त जारी हो चुकी है इसलिए किसान उत्सुकता से अपने बैंक खाते में योजना की अगली किश्त आने का इंतजार कर रहे हैं। इस योजना के 19 वीं किश्त के फरवरी 2025 में आने की उम्मीद है। वैसे तो यह किश्त योग्य किसानों के खाते में स्वतः ही जमा हो जाती है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि किसी प्रकार की समस्या ना हो पीए किसान की 18 वीं किश्त (pm kisan yojana 18th installment) की भुगतान स्थिति की समय पर जांच जरूर कर लें।

खुद कर लें जांच यह रहा लिंक

किसान भाईयों को समय समय पर सीधे पोर्टल पर जाकर अपनी भुगतान स्थिति और लाभार्थी सूची की जांच करते रहना चाहिए। इससे उन्हें सही समय पर सारी जानकारी मिलती रहेगी। पीएम किसान पोर्टल का लिंक https://pmkisan.gov.in/ है। इस लिंक पर जाकर फार्मर कार्नर (Farmer corner) पर क्लिक करें। इसके बाद बेनिफिशिरी स्टेटस या लिस्ट (pm kisan yojana beneficiary list) पर क्लिक करें। अपनी डिटेल्स दर्ज कर जांच कर लें।

यदि किॆश्त रुक गई तो क्या करेंः

pm kisan में आपकी किश्त कई कारणों से रुक सकती है। कुछ कारण जो सामान्य हैं उनमें आधार में गड़बड़ी यानि अगर आपके आधार में कुछ त्रुटि है या लिंक नहीं है तो किश्त रुक सकती है। इसके अलावा ईकेवाईसी के पूरा ना होने पर भी किश्त में दिक्कत हो सकती है। इसके साथी ही अगर भूमि रिकार्ड में कोई समस्या है तो भी आपकी किश्त रूक सकती है।

यह भी पढ़ेंः
Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | पश्चिम बंगाल साइबर फ्रॉड रैकेट कैसे काम करता था, ऑपरेशन साइबर प्रहार से समझिए ठगी का पूरा नेटवर्क | रक्षाबंधन पर देशभर के बाजारों में रौनक, जानिए कौन सी राखियों की मांग | नक्सलवाद से ISI नेटवर्क तक, अमित शाह की रणनीति का असर ? आंकड़े बताते हैं आंतरिक सुरक्षा की बदली तस्वीर | I4C साइबर अपराध पर कैसे भारी पड़ रहा है? जानिए पुलिस और आम लोगों के लिए कैसे काम करता है यह सिस्टम | Cyber Fraud का नया मॉडल: AI कैसे बदल रहा है ऑनलाइन ठगी का तरीका | मोबाइल कनेक्शन का नया नियम क्या है? मोबाइल कनेक्शन की सीमा क्या है और अपने नाम पर कितने SIM हैं, यह जानना क्यों जरूरी है? | तो आखिर पुलिस क्या करे? प्रदर्शन, लाठीचार्ज और पुलिस की जिम्मेदारी का सवाल | CISF का खस रोपण अभियान: यमुना किनारे मिट्टी के कटाव से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक | Meta पर मुकदमा क्यों हुआ? Facebook और Instagram पर बच्चों को लेकर क्या आरोप हैं | डिजिटल अरेस्ट स्कैम में कैसे फंसे रिटायर्ड कर्नल, दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा |
25-08-2026