ऑनलाइन गैम्बलिंग गैंग का जाल 19 गिरफ्तार

ऑऩलाइन गैंम्बलिंग गैंग। जी हां यह गैंग ऑनलाइन गैम्बलिंग का रैकेट चला रहा था। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस गैंग के 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। ऑनलाइन गैम्बलिंग गैंग के इन सदस्यों से 14 कंप्यूटर सहित कई चीजें बरामद हुई है। इन्हें दिल्ली के सुल्तानपुरी से गिरफ्तार किया गया है।

क्राइम ब्रांच के डीसीपी विचित्र वीर सिंह के मुताबिक गिरफ्तार लोगों की पहचान विष्णु, निखिल शर्मा, राकेश, ओम प्रकाश, इरफान, पवनसुन,शकील, राजू महतो, आसिफ, सलीम, विष्णु, रवि कुमार, आकाश, गौरव सिंह, विशाल, मनोज कुमार, अमित और राजेश के रूप में हुई है। यह सभी फन राउलेट गेम से जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने जब छापा मारा उस समय 14 कंप्यूटरों पर दो वाई फाई की मदद से ऑनलाइन गैम्बलिंग चल रही थी। ऑनलाइन गैम्बलिंग गैंग के इस रैकेट का पर्दाफाश एसीपी अनिल शर्मा की देखरेख और इंस्पेक्टर अजय कुमार के नेतृत्व में एसआई मनीष कुमार, एएसआई अशोक, किरोरी, बालकिशन, मनोज, रमेश राणा, हेडकांस्टेबल कपिल, राजवीर, नीतिन, राज आर्यन और कर्मजीत की टीम ने किया।

पुलिस के मुताबिक ऑनलाइन गैम्बलिंग का संचालन विष्मु कर रहा था। अमन विहार में जिस जगह से यह रैकेट चल रहा था उसे किराया पर लिया गया था। विष्णु का साथी पिंटु गेम का आईडी और पासवर्ड दिया करता था। विष्णु को हारे हुए गेम का 5-18 प्रतिशत मिलता था।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच |
05-10-2026