NSS Full Form-NSS का Full Form National Service scheme यानि राष्ट्रीय सेवा योजना होता है। यह भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित योजना है। इसका मकसद सभी युवा छात्रों को सामुदायिक सेवा गतिविधियों एवं कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर प्रदान करना है। इसमें +2 बोर्ड स्तर का छात्र हो या तकनीकी संस्थान, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट या विश्ववाद्यालय के छात्र शामिल हो सकते हैं। इस योजना का एकमात्र उद्देश्य युवा छात्रो को सामुदायिक सेवा का अनुभव देना है।
यह भी पढ़ें-
- एआई से लिखे शोध में फर्जी कानूनी फैसलों का खतरा, छात्रों और शोधकर्ताओं को क्यों सतर्क रहने की जरूरत?
- साइबर फ्रॉड में नुकसान होने पर मिल सकता है ₹5 करोड़ तक का मुआवजा, जानिए झारखंड की नई व्यवस्था में कैसे करें दावा
- CISF महिला ब्रास बैंड: कैसे सामान्य ड्यूटी की महिला जवानों ने राष्ट्रीय स्तर पर बनाई अपनी पहचान
- मेटा की ‘स्कैम से बचो’ माइक्रोड्रामा श्रृंखला: साइबर धोखाधड़ी के विरुद्ध जागरूकता की एक अभिनव पहल
- UPI PIN चोरी करने वाला Android Overlay Scam क्या है? मोबाइल की एक परमिशन से कैसे खाली हो सकता है बैंक खाता
NSS Full Form in Hindi
राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत विभिन्न् गतिविधियों को संचालित किया जाता है। इसके तहत हर साल लगने वाले राष्ट्रीय एकता शिविर (NIC) सात दिन का होता है। यह शिविर बोर्डिंग और लॉजिंग के साथ होता है। इसी तरह साहसिक कार्यक्रम भी हर साल आयोजित किया जाता है। इसमें 50 प्रतिशत लड़कियों के साथ 1500 राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेवकों द्वारा हिस्सा लिया जाता है। यह शिविर उत्तर पूर्वी क्षेत्र अरूणाचल और हिमालयी क्षेत्रों में आयोजित किए जाते हैं। एनएसएस का दल गणतंत्र दिवस परेड में भी शामिल होता है। हर साल 12-16 जनवरी तक भारत सरकार के युवा मामलों के मंत्रालय द्वारा देश के विभिन्न हिस्सो में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन होता है।
राष्ट्रीय सेवा योजना में पंजीकरण के लिए अपने स्कूल या कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी से संपर्क करना होता है। इसमें राजिस्ट्रेशन फ्री है। इस योजना से जुड़ने वाले स्वयं सेवक को दो साल में 240 घंटे का सामाजिक सेवा अर्पित करना जरूरी है। स्वयं सेवक को प्रति वर्ष 20 घंटे उन्मुखीकरण और 100 घंटे सामुदायिक सेवा देना पड़ता है।





